• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरस्वती पूजा पर लगाएं इन चीजों का भोग, जानें क्या होनी चाहिए पूजा सामग्री

Writer D by Writer D
05/02/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Basant Panchami

Basant Panchami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बसंत की देवी मां सरस्‍वती को माना जाता है और उनके जन्‍मोत्‍सव के साथ ही बसंत ऋतु का स्‍वागत किया जाता है। खेतों में पीली सरसों के फूल प्रकृति की गोद को पीली चादर से ढक देते हैं. पीला रंग ‘बसंती’ रंग के रूप में भी प्रसिद्ध है और ऊर्जा, समृद्धि, आशावाद और प्रकाश का प्रतीक है. इसलिए त्योहार से जुड़े कई व्यंजन भी पीले रंग में तैयार किए जाते हैं.

तिथि एवं मुहूर्त

पांच फरवरी दिन शनिवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और सिद्धि योग में बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. प्रातः 7:35 बजे से 9:03 तक कुंभ लग्न में सरस्वती की मां की आराधना करें. इसके बाद में 10:29 से और 13:59 बजे तक चर लग्न मेष और स्थिर लग्न वृषभ में बहुत ही शुभ मुहूर्त हैं.

पूजा सामग्री

मां सरस्‍वती पूजा में पीली और सफेद चीजों का विशेष महत्व होता है. मां सरस्वती की पूजा में सफेद तिल का लड्डू, गन्ना, एवं गन्ने का रस, पका हुआ गुड़, मधु, श्वेद चंदन, श्वेत पुष्प, सफेद या पीले वस्त्र, श्वेत अलंकार, अदरक, मूली, शर्करा, सफेद धान के अक्षत, मोदक, धृत, पके हुए केले की फली का पिष्टक, नारियल, नारियल का जल, श्रीफल, बदरीफल, ऋतुकालोभ्दव पुष्प फल आदि होना चाहिए.

मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग

बसंत पंचमी के दिन पीले वस्‍त्र पहनकर मां सरस्‍वती की पूजा की जाती है और उन्‍हें पीली वस्‍तुओं का भोग लगाया जाता है. आप स्‍नान के पश्‍चात पीले वस्‍त्र धारण करें और घर में साफ-सफाई के साथ पीले मीठे चावल पकाएं. इसमें आपको केसर का प्रयोग करना चाहिए. केसर न हो तो आप चावलों को पीला करने के लिए हल्‍दी भी ले सकते हैं. इसके साथ ही प्रसाद में पीले लड्डू, बूंदी, बेर, केला और मालपुआ का भी प्रयोग कर सकते हैं. पूजा के बाद आपको आस-पड़ोस में प्रसाद भी बांटना चाहिए.

पीले रंग की मिठाई का लगाएं भोग

मां सरस्‍वती की पूरे विधि विधान से पूजा करने के बाद उन्‍हें पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं. इसमें उन्‍हें बूंदी अर्पित कर सकते हैं. इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उन्हें खीर और मालपुए का भोग भी लगा सकते हैं.

Tags: "Vasant panchamiBasant Panchami celebrationbasant panchami kab ki haibasant panchami muhurtBsant PanchamiBsant Panchami 2021
Previous Post

आज सरस्वती पूजा पर करें उपाय, हर परीक्षा में मिलेगी सफलता

Next Post

जाने बिना मेकअप हटाए सोना क्यों है नुकसानदायक, जानकर रह जाएंगे हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Next Post
makeup remover

जाने बिना मेकअप हटाए सोना क्यों है नुकसानदायक, जानकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें

Dr. Suryakant Tripathi

KGMU  के कोविड-19 प्रबंधन के प्रभारी बने डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी

24/04/2021
akshay tritiya

अक्षय तृतीया पर बन रहा है रोहिणी नक्षत्र का योग, जानें इसका महत्व

12/05/2021
CM Yogi

अधिक से अधिक किसानों को दिलाएं पीएम कुसुम योजना का लाभ: सीएम योगी

12/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version