• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘… लेकिन केंद्र से लड़ना हमारी मजबूरी नहीं है’, मोदी सरकार से तालमेल पर बोले उमर अब्दुल्ला

Writer D by Writer D
09/10/2024
in राजनीति, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
omar abdullah

omar abdullah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने 90 सीटों में से 49 सीटों पर जीत हासिल की है। जीत हासिल करने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने ऐलान कर दिया कि उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah ) मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि उमर ने मुख्यमंत्री को लेकर साफ कर दिया है कि इसका फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और केंद्र के बीच किस तरह का तालमेल रहेगा इस पर भी बात की है।

केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनने के बाद केंद्र के साथ समन्वय पर एनसी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, “सरकार बनने दीजिए। यह बात सीएम से पूछिए जो चुने जाएंगे। मेरा सुझाव है कि नई दिल्ली के साथ समन्वय करना जरूरी है। हमारे मुद्दे और मुश्किलें दिल्ली से लड़ने से हल नहीं होंगी। हम बीजेपी की राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे और बीजेपी हमारी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी, हम बीजेपी के साथ प्रतिद्वंद्विता करेंगे, लेकिन केंद्र से लड़ना हमारी मजबूरी नहीं है।’

हमारे और दिल्ली में फर्क है: उमर (Omar Abdullah )

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि केंद्र के साथ उचित संबंध जम्मू-कश्मीर और जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए अच्छे होंगे। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने लड़ाई के लिए वोट नहीं दिया है, उन्होंने इसलिए वोट दिया है क्योंकि वे रोजगार, प्रगति, राज्य का दर्जा, बिजली आपूर्ति में राहत और अन्य मुद्दों का समाधान चाहते हैं।’

दिवाली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, लगातार 10वीं बार रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल के हस्तक्षेप के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘हमारे और दिल्ली में फर्क है। दिल्ली कभी पूर्ण राज्य नहीं रही या दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का वादा किसी ने नहीं किया। हम एक पूर्ण राज्य थे। हमें पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया गया था। यहां हुकूमत बनते ही कैबिनेट का पहला फैसला ये होगा कि वो एक संकल्प कैबिनेट की ओर से पास करें कि केंद्र को अब जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए।’

हमने PDP से कोई संपर्क नहीं किया – उमर (Omar Abdullah )

पीडीपी के साथ गठबंधन को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ने कहा, ‘PDP ने हमसे कोई संपर्क नहीं किया है, हमने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। मुझे लगता है कि फिलहाल चुनावों के नतीजों को देखते हुए उनकी बहुत सारी आंतरिक चर्चा चल रही होगी। अगर कोई संचार स्थापित किया जाता है तो हम बैठकर उनसे बात करेंगे, लेकिन फिलहाल यह हमारे लिए प्राथमिकता नहीं है।’

Tags: Jammu NewsNational newsOmar Abdullah
Previous Post

दिवाली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका, लगातार 10वीं बार रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव

Next Post

शराब-मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसकर्मियों की महाकुंभ में नहीं लगेगी ड्यूटी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर

30/04/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया ‘जघन्य अपराध’

30/04/2026
women's reservation protest
Main Slider

विधान सत्र से पहले प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी गर्मी

30/04/2026
Murder
Main Slider

रोड रेज का खौफनाक अंजाम! पूर्व MLC के भांजे की गोली मारकर हत्या

30/04/2026
Next Post
Maha Kumbh

शराब-मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसकर्मियों की महाकुंभ में नहीं लगेगी ड्यूटी

यह भी पढ़ें

लाल टोपीधारी अपराधियों को जनता नहीं करेगी माफ : केशव मौर्य

12/12/2021
Special offer for students, great offer on Galaxy Tabs

स्टूडेंट्स के लिए आया खास ऑफर, Galaxy Tabs पर मिल रहा शानदार ऑफर

21/05/2021
Amitabh Bachchan

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ देख इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कही ये बात

23/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version