• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर

Writer D by Writer D
30/04/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके सम्मान और सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान उसके बुजुर्गों के सम्मान से होती है। वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार और समाज में बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

खेलों में उत्साह से दिया प्रेरणादायक संदेश

समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने उनकी ऊर्जा और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि यह साबित करता है कि उम्र केवल एक संख्या है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर जोर

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अटल वयोअभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना जैसी पहलें वरिष्ठजनों के जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बना रही हैं।

राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में लगभग 6 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1500 रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए जा रहे हैं। साथ ही पति-पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन देने का निर्णय उनकी आर्थिक सुरक्षा को मजबूत कर रहा है।

वृद्धाश्रम और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बताया कि राज्य में वृद्धाश्रमों के विस्तार और आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में राजकीय वृद्धाश्रम संचालित हैं, जबकि देहरादून, अल्मोड़ा और चम्पावत में नए भवन निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा रुद्रपुर में एक आधुनिक मॉडल वृद्धाश्रम भी विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अटल वयोअभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को पोषण, स्वास्थ्य और मनोरंजन की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही, राज्य में पहली बार जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार किए जा रहे हैं।

निःशुल्क सर्जरी और कानूनी संरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं और निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा भी दी जा रही है। इस वर्ष 1300 वरिष्ठ नागरिकों की सर्जरी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को अपने भरण-पोषण के लिए कानूनी अधिकार प्राप्त हैं।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमामय जीवन के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Tags: cm dhami
Previous Post

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

Next Post

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
Next Post
Shaurya Srivastava

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

यह भी पढ़ें

Guava Chutney

ये बढ़ा देगी खाने का जायका, स्वाद ऐसा की बार-बार खाने को मजबूर

22/08/2025
Prayagraj has been the first choice of the Chinese for 1400 years

महाकुम्भ महात्म्य: 1400 वर्षों से चीनियों की पहली पसंद रहा है प्रयागराज

24/12/2024
lightning

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेतों में काम कर रहे तीन किसानों की मौत

12/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version