• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस को लोगों की जान की सुरक्षा से ज्यादा राजनीति महत्वपूर्ण है : गोबिंद ठाकुर

Writer D by Writer D
05/12/2020
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Gobind Thakur

Gobind Thakur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना संकट के समय में कांग्रेस पार्टी के नेता आरंभ से ही राजनीति कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें लोगों की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है।

शुक्रवार को यहां जारी बयान में श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक दूसरे से आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा में लगे हुए हैं जबकि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जनसहभागिता के साथ कोरोना के विरूद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री जमीनी स्तर पर कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति की निगरानी रख रहे हैं। इस समय राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता कोरोना संक्रमण से लोगों की जान बचाना है और प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों का विपक्ष को स्वागत करना चाहिए।

अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा, पूर्व राष्‍ट्रपति ओबामा की फ्री थ्रो शूटिंग में हुई थी पिटाई

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से सुरक्षा के दृष्टिगत सरकार ने बीते दिनों में सख्त निर्णय लिए हैं। प्रदेश भर में कोरोना के मामलों में अचानक हुई वृद्धि को देखते हुए 15 दिसंबर तक मंत्रियों और विधायकों के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबन्दी लगाई है। केवल वर्चुअल कार्यक्रमों को ही अनुमति प्रदान की गई है।

कैबिनेट ने कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए कंटेनमेंट जोन में सख्त कदम उठाए हैं। शादी, मुंडन, जन्मदिन सहित तमाम सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एसडीएम से परमिट लेना जरूरी किया है। इन समारोहों में 50 से अधिक लोगों को भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना को आगे फैलने से रोकने के लिए संक्रमित व्यक्तियों की प्रारंभिक चरणों में पहचान के लिए रैंडम सैंपलिंग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं और उनके लिए लोगों की जान की सुरक्षा की बजाय राजनीति ही महत्वपूर्ण है।

Tags: 24ghante online.comcongresscorona virus updates in hidnicovid 19 guidelineshimchal pradesh newspolitical news
Previous Post

जानें भगवान भैरव ने क्यों काटा था ब्रह्मा जी का सिर

Next Post

कोरोना महामारी ने रेस्टोरेंट और खाने की दुनिया पर क्या-क्या असर डाला

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
food

कोरोना महामारी ने रेस्टोरेंट और खाने की दुनिया पर क्या-क्या असर डाला

यह भी पढ़ें

ATS arrested another accused from Gujarat for converting

ATS ने धर्मान्तरण कराने वाले को एक और आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार

30/06/2021
Hashish

मादक पदार्थ का तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद

30/01/2021
क्यूं नहीं मिली रिया को जमानत Reha Chakraborty Arrested

रिया चक्रवर्ती को लगा झटका, सेशंस कोर्ट ने कल तक के लिए रखा फैसला सुरक्षित

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version