Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत में Omicron ने पकड़ी रफ्तार, संक्रमितों की संख्या हुई 38

Omicron

Omicron

दुनिया पर मंडरा रहे सबसे बड़े खतरे ओमिक्रॉन की दस्तक भारत में हो चुकी है। देश में अब तक कुल 38 केस सामने आ चुके हैं। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ में नए संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि बीते दिनों Oxford University की तरफ से की गई भविष्यवाणी दुनिया के लिए बड़ी चेतावनी है। कोरोना की वैक्सीन Covishield बनाने वाले वैज्ञानिक भी कह चुके हैं कि नया वैरिएंट पहले से ज्यादा नाशकारी और प्राणघातक हो सकता है।

अभी तक कोरोना वायरस की जिस मार को हम झेल चुके हैं, ये अंत नहीं है। एक स्टडी के मुताबिक दुनिया में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बड़ी विपदा या यूं कहें त्रासदी की मार झेलनी पड़ सकती है। स्टडी में दावा किया गया है कि ओमिक्रॉन के कारण जनवरी में यूके में बड़ी लहर आ सकती है।

इसी बेच कोरोना का नया वैरिएंट देश के कई बड़ी आबादी वाले शहरों में फैलता जा रहा है। आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन (Omicron) का पहला संक्रमित मिला है। महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का नया केस सामने आया है। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 38 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। महाराष्ट्र में 18, राजस्थान में 9, कर्नाटक में 3, गुजरात में 3 और आंध्र प्रदेश में 1 के साथ ही दिल्ली में 2, चंडीगढ़ में 1, केरल में ओमिक्रॉन का 1 संक्रमित मिला है। शनिवार को दिल्ली में ओमिक्रॉन का दूसरा केस मिला था। उसने जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी।

यूपी में फिर पैर पसार रहा है कोरोना, 24 घंटे में मिले 14 नए केस

एजेंसी के अनुसार, आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन का नया एक एक मामला सामने आया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी एक एक नया केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एक 20 वर्षीय युवा अपने रिश्तेदारों से मिलने इटली से चंडीगढ़ पहुंचा था। वह व्यक्ति 22 नवंबर को भारत आया था। वहीं एक 34 वर्षीय विदेशी यात्री आयरलैंड से मुंबई और फिर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम आया था। इनकी जांच की गई, जिसमें ओमिक्रॉन से सं​क्रमित पाए गए।दक्षिण अफ्रीका से आया एक व्यक्ति कर्नाटक पहुंचा था। वहीं 40 वर्षीय व्यक्ति अफ्रीकी देश से महाराष्ट्र के नागपुर लौटा था।

Exit mobile version