• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में Omicron का कहर, इस राज्य में हुई वेरिएंट से पहली मौत

Writer D by Writer D
31/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
symptoms of Omicron
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई है। सूबे में ओमिक्रोन वेरिएंट से यह पहली मौत है।

नाइजीरिया से आए 52 वर्षीय व्यक्ति का इलाज पिंपरी -चिंचवड़ के यशवंतराव अस्पताल में हो रहा था। 28 दिसंबर को उसकी मौत के बाद उसके नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्था (एनआईवी) को भेजे गए थे। एनआईवी ने गुरुवार को देर रात उस व्यक्ति की ओमिक्रोन से मृत्यु होने की पुष्टि की है। सूबे में कोरोना तथा ओमिक्रोन वेरिएंट की बढ़ते संक्रमितों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने कठोर प्रतिबंध लागू करने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध शुक्रवार की रात से अनिश्चितकाल तक के लिए लागू किए जाएंगे।

गुरुवार को राज्य में ओमिक्रोन के 198 नए संक्रमित तथा कोरोना के 5368 मिले थे। शासन द्वारा मुंबई, ठाणे और पुणे में बढ़ते संक्रमितों की संख्या पर चिंता व्यक्त की गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले में टास्क फोर्स के अधिकारियों के साथ खास बैठक कर गहन चर्चा की। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, मुख्य सचिव देवाशीष चक्रवर्ती, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार सीताराम कुंठे, मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले, मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल, टास्क फोर्स के डॉ. संजय ओक, डॉ.शशांक जोशी, आदि उपस्थित थे।

सपा को लगा करारा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता शतरूद्ध प्रकाश BJP में शामिल

बैठक देर रात तक चली और उसके बाद राज्य सरकार ने नई नियमावली के साथ कठोर प्रतिबंध जारी किए हैं। इस नियमावली के तहत अब किसी भी राजनीतिक ,सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में 50 लोगों से ज्यादा लोगों के उपस्थित रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह प्रतिबंध हॉल अथवा खुले स्थान दोनों जगह लागू रहेगा। साथ ही अंतिम संस्कार के लिए सिर्फ 20 लोगों को श्मशान घाट में जाने की अनुमति दी जाएगी। सभी चौपाटी को प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्र की स्थिति को देखकर इन प्रतिबंध में ढील देने अथवा और कठोर प्रतिबंध लगाने का अधिकार स्थानीय प्राधिकारी को सौंप दिया गया है।

बैठक में होटलों में 50 फीसदी की अनुमति का उल्लंघन करने पर, लोकल ट्रेन में हो रही भीड़ तथा स्कूल व कालेज के बारे में भी चर्चा की गई। फिलहाल इन सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय नहीं लिया गया है। मॉल, सिनेमागृह, सार्वजनिक परिवहन, धार्मिक स्थलों पर फिलहाल कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ रोकने का आदेश प्रशासन को दिया गया है।

Tags: Omicron cases in IndiaOmicron in IndiaOmicron in maharashtraOmicron in mumbaiomicron newsOmicron updates
Previous Post

सपा को लगा करारा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता शतरूद्ध प्रकाश BJP में शामिल

Next Post

ATM उखाड़ कर ले जाने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड में सौर ऊर्जा क्रांति की रफ्तार तेज, धामी ने जारी की ‘सौर जागरूकता स्मारिका’

28/05/2026
Twisha Sharma case
Main Slider

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने पहली बड़ी कार्रवाई, सास गिरिबाला सिंह को किया अरेस्ट

28/05/2026
AAP leader Jaipal Singh Bau
Main Slider

AAP नेता जयपाल सिंह बाऊ को सरेआम गोली मारी, पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप

28/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

28/05/2026
Next Post

ATM उखाड़ कर ले जाने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

कोरोना वायरस

संतकबीरनगर में कोरोना के 12 नये मरीज मिले , संक्रमितों की बढ़कर 495 हुई

17/07/2020
Mayur Dixit

यातायात नियमों के प्रति डीएम मयूर दीक्षित सख्त

28/06/2025
Jagannath Temple Corridor

जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर का जनवरी में उद्घाटन, चार धाम समेत दुनियाभर के 1000 मंदिरों को न्यौता

17/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version