• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ATM उखाड़ कर ले जाने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
31/12/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। थाना ताजगंज के तोरा चौकी क्षेत्र में फतेहाबाद रोड पर गुरुवार देर रात एटीएम उखाड़ कर ले जाने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दो को सकुशल गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से एटीएम से लूटे हुए लगभग पांच लाख नगदी और घटना में इस्तेमाल की हुई गाड़ी तथा अन्य सामान बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

दरअसल, 23 दिसंबर को थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत कलाल खेरिया से कैश से भरा टाटा इंडिकैश का एटीएम उखाड़ कर बदमाश ले गए थे, इसमें करीब आठ लाख रुपये नगद था। एटीएम को गाड़ी में लादकर ले जाते हुए बदमाशों का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

इस घटना के पर्दाफाश के लिए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने एसओजी सहित कई टीम को लगाया था। गुरुवार रात को पुलिस की टीम को एटीएम लूटने वाले बदमाशों के गैंग की ताजगंज क्षेत्र में ही होने की सूचना मिली। एसओजी और पुलिस की टीम सूचना के आधार पर उन्हें घेर लिया। घबराए बदमाशों ने बचाव करते हुए उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उसके दो अन्य साथियों को सकुशल गिरफ्तार कर दिया।

अब सपा MLC पुष्पराज जैन के घर आयकर विभाग का छापा

घायल बदमाश जाहुल हरियाणा के नूह में नगीना निवासी है। इसके साथ पकड़े दो अन्यों ने अपना नाम नूह में नलहड़ निवासी सद्दाम और फिरोजपुर में कोलगाम निवासी नासिर बताया है।

पुलिस ने इन बदमाशों से लगभग पांच लाख रुपए, तमंचा और लूट में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद की है। शेष रकम की बरामदगी के लिए इनसे पूछताछ की जा रही है।

Tags: agra newsagra policecrime newsPolice Encounterup news
Previous Post

देश में Omicron का कहर, इस राज्य में हुई वेरिएंट से पहली मौत

Next Post

घाटी में सेना का आतंक पर प्रहार, 36 घंटे में ढेर किए 9 आतंकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
Next Post
army encounter

घाटी में सेना का आतंक पर प्रहार, 36 घंटे में ढेर किए 9 आतंकी

यह भी पढ़ें

चीन में कोरोना

चीन में कोरोना के 14 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2432 हुई

25/08/2020
Om Prakash Rajbhar

एसी कमरों से बाहर निकल कर धरातल पर काम करें अखिलेश: राजभर

29/06/2022

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version