• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एसी कमरों से बाहर निकल कर धरातल पर काम करें अखिलेश: राजभर

Writer D by Writer D
29/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया
0
Om Prakash Rajbhar
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (OmPrakash Rajbhar) ने बुधवार को अपने गठबंधन के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक के बाद एक, चुनावी शिकस्त पर तीखे तेवर दिखाते हुए नसीहत दी है कि अखिलेश को वातानुकूलित (एसी) कमरों से बाहर निकल कर धरातल पर काम करना चाहिये।

उत्तर प्रदेश की दो लोक सभा सीटों पर हाल ही में हुए उप चुनाव में करारी हार के बाद राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में विपक्ष के गठबंधन को पिछले सभी चुनावों में हार ही मिली है।

राजभर ने बलिया में रसड़ा स्थित सुभासपा केे केन्द्रीय कार्यालय पर संवाददाताओं से कहा कि अखिलेश अपने पिता मुलायम सिंह यादव की कृपा से 2012 में मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद दो लोकसभा और दो विधान सभा चुनाव सहित अन्य चुनावों में अखिलेश के नेतृत्व में जितने भी चुनाव गठबंधन नेे लड़े, उन सभी में हार ही मिली है। इनमें विधान परिषद चुनाव और उप चुनाव भी शामिल हैं। गौरतलब है कि मार्च में विधान सभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव के बाद इस सप्ताह हुए लोक सभा के उपचुनाव में सपा अपने कब्जे वाली रामपुर और आजमगढ़, दोनाें सीटें हार गयी।

राजभर ने कहा, “अखिलेश को बाप की विरासत के रूप में राजनीति मिली और वह मुलायम सिंह यादव की कृपा से मुख्यमंत्री बने। हकीकत ये है कि अखिलेश ने धरातल पर कोई काम नही किया है।”

पीएम मोदी ने जॉनसन को खुर्जा में बना ‘टी सेट’ दिया गिफ्ट में

राजभर ने सहयोगी दलों की उपेक्षा के सवाल पर आरोप लगाया कि सपा ने अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार ली है। उन्होंने कहा, “जिस पार्टी का मुखिया चुनाव प्रचार में न जाये, वो पार्टी क्या चुनाव लड़ेगी। अखिलेश यादव को ए.सी. कमरों से बाहर निकलना चाहिये।”

राजभर ने कहा कि चुनाव का बिगुल बजने के बाद नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरवा के चुनाव जीत जाने की कल्पना करना बेमानी है। इतना ही नहीं राजभर ने भाजपा के 80 सीट जीतने के दावे का दबी जुबान समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष की यही स्थिति रही, तो वे (भाजपा) सच में सभी 80 सीटें जीत जायेंगे। उन्होंने नसीहत भी दी कि यदि अखिलेश और बसपा प्रमुख मायावती दलितों व पिछड़ों का हित चाहते हैं, तो दोनों को मिलकर चुनाव लड़ना चाहिये।

अनिल अंबानी और टीना को हाईकोर्ट से राहत

उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सुभासपा के 5 सीट पर चुनाव लड़ने के दावे को लेकर कहा कि अखिलेश को सुभासपा को 5 सीट देनी ही पड़ेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सपा 60 सीट पर चुनाव लड़े और 20 सीट सहयोगी दलों को दे।

Tags: akhilesh yadavomprakash rajbharup news
Previous Post

पीएम मोदी ने जॉनसन को खुर्जा में बना ‘टी सेट’ दिया गिफ्ट में

Next Post

मंडी समिति की दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का अनाज जला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
massive fire

मंडी समिति की दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का अनाज जला

यह भी पढ़ें

Photos of Rakul Preet Singh went viral on social media, fans said

रकुल प्रीत सिंह की सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें, फैंस बोले

24/06/2021
NBCC

NBCC में निकली भर्तियां, 14 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

16/03/2022
दवा व्यवसाइयों का प्रदर्शन Demonstration of drug dealers

पीजीआई मेडिकल व सर्जिकल शॉप एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यवसाइयों का प्रदर्शन

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version