• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस स्मृति दिवस 21 को, लखनऊ पुलिस लाइन में शुरु हुईं तैयारियां

Writer D by Writer D
17/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कर्तव्य को निर्वाह करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस कर्मियों की याद में 21 अक्टूबर को लखनऊ पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जायेगा। इस दौरान शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।

इसको लेकर लखनऊ पुलिस लाइन में तैयारियां शुरु हो गई हैं। इस दिन पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर भी पुलिस शहीद दिवस मनाया जायेगा।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने रविवार को यहां बताया कि कर्तव्य की बलि बेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन 21 अक्टूबर को सभी जिला पुलिस मुख्यालयों में आयोजित होगा।

डीजीपी ने बताया कि यह शौर्य गाथा 62 वर्ष पुरानी है, जब 21 अक्टूबर 1959 को भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख के हिमाच्छादित जनहीन क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान नियमित गश्त पर निकले थे। स्वचालित रायफलों व मोर्टारों से लैस चीनी सैनिकों ने छलपूर्वक हमारे क्षेत्र में एम्बुश लगाकर अचानक उन पर हमला कर दिया।

CM योगी ने वीरगति को प्राप्त हुई हरदोई के जवान को दी श्रद्धांजलि

अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए साधारण शस्त्रों के बावजूद चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला करते हुए केन्द्रीय पुलिस बल के इन बहादुर जवानों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी थी। इन्हीं वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए कर्तव्यपथ पर प्राणोत्सर्ग करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पुलिस स्मृति दिवस मनाने की परम्परा प्रचलित है।

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों का बलिदान उनकी सच्ची समर्पण भावना एवं कर्तव्य-परायणता का द्योतक है तथा कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति उनकी संकल्पबद्धता को प्रतिबिम्बित करता है। वीर पुलिस कर्मियों का त्याग एवं बलिदान देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण बनकर हमारी भावी पीढ़ी को सदैव कर्तव्य-परायणता के मार्ग पर निर्भीकता के साथ अनुगमन की प्रेरणा देता रहेगा।

Tags: Lucknow Newslucknow policelucknow police linepolice smriti divas
Previous Post

ललितपुर रेप केस: सपा उपाध्यक्ष व पार्षद सहित चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Next Post

जरूरतमंदों के जीवन में सुख, समृद्धि सुनिश्चित करना ही है ‘मोदी मिशन’ : नकवी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
Next Post

जरूरतमंदों के जीवन में सुख, समृद्धि सुनिश्चित करना ही है 'मोदी मिशन' : नकवी

यह भी पढ़ें

उतर प्रदेश ने चार वर्ष में प्रधानमंत्री के विजन को सार्थक किया : योगी

05/09/2021
road accident

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत

07/01/2022
Kalpavas

महाकुम्भ में पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ कल्पवास की शुरुआत

13/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version