• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेढ़ साल के बच्चे का  कुकर में सिर फंसा, डॉक्टरों ने कटर से काटकर बचाईं जान

Writer D by Writer D
29/08/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा के  लोहामंडी के खाती पाड़ा में डेढ़ साल के बच्चे ने खेलते- खेलते कुकर में सिर फंसा लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और तुरंत उसे डॉक्टर के पास लिए गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों की टीम ने कुकर को कटर से काटकर बच्चे को बचा लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। कोसी कला मथुरा की रहने वाली सुमायला अपने बेटे हसन रजा के साथ आगरा के लोहामंडी खातीपाड़ा में अपने मायके आई थी।

शुक्रवार को हसन ने खेलते समय कुकर के अंदर सिर डाल दिया। सिर फंसने पर वह छटपटाने लगा। पहले परिवार वालों ने सिर में फंसा कुकर निकालने की कोशिश की, लेकिन नहीं निकाल पाए।  कुकर न निकलने पर परिवार के लोग बच्चे को राजामंडी के एमएम चैरिटेबल अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को आपरेशन थिएटर ले जाकर कुकर निकालने की कोशिश की, पर कुकर नहीं निकला।

आखिर में डॉक्टरों ने ग्लाइडर मशीन से कुकर को काट कर निकाला। इसमें 2 घंटे लग गए। बच्चे की मां ने कहा कि वह ऐसे डॉक्टर्स को जिंदगी भर नहीं भूल सकती। उन्होंने बच्चे को नया जीवन दिया है। हॉस्पिटल के डॉ. फरहत खान ने बताया कि जब बच्चे को उनके पास लाया गया तो वह काफी परेशान था।

हमारे साथ परेशानी यह थी कि सिर अंदर फंसा होने के कारण हम उसे बेहोश नहीं कर सकते थे। वह लगातार हिल डुल रहा था और रो रहा था। सिर सबसे नाजुक जगह होती है। इसलिए कुकर काटते समय बहुत खयाल रखना पड़ा। बच्चा अब बिल्कुल स्वस्थ्य है।

Tags: agra nerwscrime news
Previous Post

युवक की घर से बुलाकर निर्मम हत्या, तेजाब से जलाया चेहरा

Next Post

ईंट भट्ठा संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi govt will celebrate Maharishi Valmiki Jayanti
उत्तर प्रदेश

7 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

05/10/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

योगी पर भरोसे से बढ़ी ‘विकसित यूपी’ की चाह, पहली बार खुलकर अपने सुझाव दे रहे ग्रामीण युवा

05/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, खुले ट्रांसफार्मर और लटके तारों पर जताई कड़ी नाराजगी

05/10/2025
Deepotsav
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़

05/10/2025
CM Dhami participated in the Martyrs' Honor Ceremony in Lansdowne
Main Slider

सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

05/10/2025
Next Post
shot

ईंट भट्ठा संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

voting

UP Election: सातवें चरण का मतदान संपन्न, 54 सीटों के लिए करीब 57 प्रतिशत मतदान

07/03/2022
Dr. Dinesh Sharma

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा कोरोना पॉज़िटिव, पीजीआई में भर्ती

27/04/2021
Saif Ali Khan

सैफ अली खान : ‘मुझे भी अपनी फिल्मों ने निकाला गया, मैंने भी पॉलिटिक्स देखी है’

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version