• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालजी टंडन के निधन पर बिहार में भी एक दिन का राजकीय शोक

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पर्वू राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की वहीं श्री टंडन के सम्मान में प्रदेश में मंगलवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

श्री कुमार ने मंगलवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री टंडन एक लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् थे। बिहार के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरीणीय रहेगा। उन्होंने बिहार में उच्च शिक्षा के विकास को गति प्रदान की।

मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल लालजी टंडन जी का निधन दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक की इस घड़ी में स्व० टंडन जी के परिजनों से फोन पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। बिहार सरकार द्वारा एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।https://t.co/QpijmLEqB8

— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 21, 2020

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री टंडन ने उत्तर प्रदेश में भी लखनऊ के सांसद तथा राज्य के विभिन्न विभागाें के मंत्री पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा, “श्री टंडन के साथ मेरा व्यक्ति संबंध था और उनके निधन का समाचार सुनकर मुझे बेहद दुख पहुंचा है।” स्व. टंडन के सम्मान में बिहार सरकार ने 21 जुलाई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने श्री टंडन के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन और दूसरे पुत्र सुबोध टंडन से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता श्री टंडन का मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जायेगा।

Tags: anandiben patelAshutosh TandondialysisGovernor Lalji TandonGovernor of Madhya PradeshkidneyLalji Tandonlalji tandon agelalji tandon deathlalji tandon diedlalji tandon governorlalji tandon news todaylalji tandon sonLatest Lucknow News in HindiliverLucknow Hindi SamacharLucknow News in HindiMadhya Pradesh GovernorMedanta Hospitalshivraj singh chouhanventilatorआशुतोष टंडनमध्यप्रदेश के राज्यपालराज्यपाल लालजी टंडनलालजी टंडनलालजी टंडन का निधन
Previous Post

राजीव गांधी हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश

Next Post

भारतीय नौसेना के बेड़े में 2021 में शामिल होगा 4 घातक P-8I बोइंग, बढ़ेगी मारक क्षमता

Desk

Desk

Related Posts

Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Next Post
P-8I बोइंग

भारतीय नौसेना के बेड़े में 2021 में शामिल होगा 4 घातक P-8I बोइंग, बढ़ेगी मारक क्षमता

यह भी पढ़ें

CM Dhami

नेशनल गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

06/12/2023
UGC-NET

UGC-NET दिसंबर का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरबोर्ड

19/01/2024
wrist exercise

खुद को फिट और तनावमुक्त रखने के लिए लें इन एक्सरसाइज़ेस की मदद

09/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version