Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

 मुठभेड़ में घायल हुआ एक लाख का इनामी बदमाश, गिरफ्तार

cattle smuggling gang

cattle smuggling gang

उत्तर प्रदेश में हाथरस के सासनी इगलास रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक लाख रूपये के इनामी बदमाश गौरव शर्मा को पुलिस ने उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आज यहां कहा कि सासनी इगलास रोड पर तोछीगढ़ के पास मिली सूचना के बाद कल देर रात गौरव शर्मा और उसके साथी को घेर लिया गया। पुलिस को देखते ही उसने गोली चलानी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गौरव और उसके साथी के पैर में गोली लगी, उसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया।

छेड़छाड़ का मुकदमा वापस नहीं लेने पर युवती के पिता की हत्या करने का आरोपी गौरव शर्मा और उसके साथी मध्य प्रदेश के मुरैना के सोनू तोमर को पुलिस ने मंगलवार की देर रात मुठभेड़ में दबोच लिया।

कुंडली बार्डर पर फंसा ऑक्सीज़न टैंकर, पुलिस ने ऐसे पहुंचाया अस्पताल

गौरव शर्मा अलीगढ़ का निवासी है। वह सासनी क्षेत्र में मौसी के यहां जाता था। वहां युवती से छेड़छाड़़ में जेल गया था। जमानत पर आने के बाद समझौते का दबाव बनाने लगा। मार्च में युवती के पिता को इसने गोली मार दी थी। इस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गाैरव शर्मा पर रासुका लगाने के आदेश दिये थे। गौरव और उसके साथी के पैर में गोली लगी है और दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसने पिछले एक मार्च को अंबरीश नामक व्यक्ति की भी गोली मार कर हत्या कर दी थी।

Exit mobile version