Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिविल कोर्ट में हुआ ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, एक वकील की मौत

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

पटना। बिहार के पटना सिविल कोर्ट में स्थित एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट (Transformer Blast) हो गया। इस हादसे में एक वकील की मौत की खबर है। वहीं 3 लोग जख्मी हो गए। ट्रांसफार्मर कोर्ट परिसर में लगा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल बचाव टीम पहुंची। मौके पर पुलिस भी पहुंची। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। अफरातफरी का माहौल है। धमाके (Transformer Blast)  की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरू में समझ नहीं आया कि क्या ब्लास्ट हुआ है। बाद में ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं। कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी भागे-भागे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर मौजूद भीड़ को हटाया।

जानकारी के मुताबिक, गांधी मैदान के पास स्थित पटना सिविल कोर्ट में यह हादसा लगभग दो बजे के करीब हुआ। कोर्ट परिसर में वकीलों का जमावड़ा लगा था। हादसे में जिस वकील की मौत हुई है, उसका नाम देवेंद्र कुमार बताया जा रहा है। हादसे में वकील का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। ब्लास्ट की वजह से उसे गहरे जख्म आए हैं।

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का आरोपी अरेस्ट, NIA ने बेल्लारी से दबोचा

घायलों में एक की हालत गंभीर है। आक्रोशित वकीलों ने पुलिस वैन को घर लिया। कोर्ट के वकील धरने पर बैठे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीएमसीएच में डॉक्टरों की टीम घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने की कोशिश कर रही है। ट्रांसफॉर्मर से आग को लगभग बुझा लिया गया है। ट्रांसफॉर्मर क्यों विस्पोट किया, इसकी जांच की जाएगी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतक वकील के घरवालों को सूचना भेज दी गई है।

हादसे में एक शख्स बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। बाकी अन्य घायलों को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा लगा कि जैसे बम फटा हो। हादसे से नाराज वकील घटनास्थल पर डीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version