• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर रुला रहा है प्याज, जानें कहां तक पहुंच गई कीमत

Writer D by Writer D
28/10/2023
in Business
0
onion

onion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवरात्रि के बाद देशभर में प्याज का दाम (Onion Price) आसमान छूने लगा है, 27 अक्टूबर शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में प्याज ₹90 किलो बिका और बहुत जल्द प्याज का दाम शतक पार कर जाएगा। ऐसा इसलिए कि हर रोज प्याज 10 से 20 किलो महंगा हो रहा है। दुकानदारों को यह अंदेशा है कि दिल्ली में जल्द ही प्याज की कीमतें 100 रुपये किलो तक पहुंच सकती है।

दिल्ली के आरके पुरम इलाके में शुक्रवार को एक किलो प्याज (Onion) का भाव 90 किलो तक पहुंच गया। इस महंगाई से दिल्ली वाले परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि मंडी में महंगे खरीदारी के कारण उन्हें महंगा बेचना पड़ रहा है। प्याज में अचानक महंगाई की वजह से बिक्री में काफी कमी आई है। टमाटर की बात करें तो वो भी 50 रुपये किलो हो गया है।

दरअसल, प्याज (Onion) और टमाटर के बिना कोई भी सब्जी अधूरी रहती है। गाजियाबाद में भी प्याज के दाम आसमान छूते नजर आ रहे हैं। दामों में आए उछाल से 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक प्याज की कीमतें बढ़ गई हैं। गाजियाबाद में प्याज 70 से 80 रुपये किलो बिक रहा है। अचानक प्याज के दामों में बढ़ोतरी से आम जनता की जेब पर खासा असर देखने को मिल रहा है। गाजियाबाद मंडी में एक हफ्ते पहले भाव प्याज 30 से 35 रुपये किलो था। वहीं अब 70 से 80 रुपये किलो मिल रहा है।

दिवाली का त्योहारी सीजन आने वाला है, ऐसे में प्याज (Onion) के दामों में बढ़ोतरी, दिवाली की रौनक खराब कर सकती है। प्याज लेने आए ग्राहकों ने बताया कि इतनी महंगाई के बाद हम सब्जी खाना तो नहीं बंद कर सकते। लेकिन प्याज की मात्रा कम कर सकते हैं, जब तक प्याज की कीमत कम नहीं हो जाती। जब इस बारे में मंडी के अध्यक्ष श्रीपाल यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया की पुराना स्टॉक खत्म होने की वजह से प्याज के दामों में अचानक उछाल देखने को मिला है, उन्होंने बताया कि आगामी 15 से 20 दिनों तक प्याज की कीमतों में महंगाई बनी रहेगी।

’20 करोड़ नहीं देने पर जान से मार देंगे’, मुकेश अंबानी को मिली धमकी

दरअसल, कहीं कम बारिश तो कहीं अधिक वर्षा के कारण प्याज की फसलें खराब हो गई हैं। यही वजह है कि फुटकर से लेकर मंडी तक में प्याज के भाव आसमान छूते नजर आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि कीमतें बढ़ने की वजह से पहले जो कस्टमर 5 किलो प्याज ले जाते थे, अब वो कस्टमर 2 किलो, और जो ग्राहक 2 किलो प्याज लेकर जाते थे, वो अब 1 किलो ले जा रहे हैं। प्याज की कीमतें बढ़ जाने से लोग अब इसकी खरीदारी कम कर रहे हैं।

दिल्ली के आजादपुर मंडी (Onion Price Delhi) में एक हफ्ते पहले 20 से 30 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब 50 से 60 रुपये किलो पर पहुंच गया है। लोगों के घर पहुंचते-पहुंचते कीमतें 70 से 80 रुपये तक हो जाती है। यही नहीं, अगले 2 महीने तक प्याज के दामों में और भी बढ़ोतरी होने की आशंका है।

प्याज का भाव एक हफ्ते पहले आजादपुर मंडी में ₹20 से ₹30 किलो था। आज इस प्याज की कीमत ₹65 किलो तक पहुंच चुकी है। आजादपुर मंडी में मौजूद व्यापारियों का मानना है कि डिमांड और सप्लाई में अंतर की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। डिमांड ज्यादा है, लेकिन प्याज की आवक दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है।

क्योंकि कर्नाटक और आसपास के इलाकों में बारिश न होने की वजह से प्याज की पैदावार उम्मीद के बराबर नहीं हो सकी, जिसकी वजह से अब मार्केट में प्याज नहीं आ पा रहा है। जब सप्लाई कम और डिमांड ज्यादा हो तो ऐसे में दाम बढ़ना लाजिमी है।

Tags: Onion price hacksonion price in delhionion price today
Previous Post

अस्पताल संचालक पर दिनदहाड़े बरसाई गोलियां, CCTV में कैद हुए हमलावर

Next Post

बसपा नेता सतीश चन्द्र मिश्रा के नाती को टीचर ने पीटा, केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Kerosene
Business

LPG Crisis: फिर शुरू होगा केरोसिन, पेट्रोल पंपों से भी होगी सप्लाई

30/03/2026
petrol-diesel
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती

27/03/2026
neerav modi
Business

ब्रिटिश कोर्ट ने नीरव मोदी को दिया झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका की खारिज

26/03/2026
Gold
Business

हफ्ते के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

23/03/2026
Gautam Singhania
Business

स्पीडबोट पलटने से उद्योगपति गौतम सिंघानिया घायल, मुंबई में इलाज जारी

21/03/2026
Next Post
Satish Chandra Mishra

बसपा नेता सतीश चन्द्र मिश्रा के नाती को टीचर ने पीटा, केस दर्ज

यह भी पढ़ें

Missing Girl

स्कूल गई छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में गायब, गन्ने के खेत में मिला बैग

24/11/2022
PM Modi praised the Yogi government

UPITS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की योगी सरकार की सराहना

25/09/2025
CM Yogi played holi of flowers

भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए योगी, गोरखनाथ मंदिर में खेली फूलों की होली

26/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version