Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विपक्ष को किसानों के बीच छुपे आतंकी नहीं, केवल वोटबैंक है दिखता : सुशील

सुशील मोदी

बिहार के पूर्व रिपीट पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवा चुके एक आंदोलनकारी के घर जाने को लेकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथियों को किसानों के बीच छुपे खालिस्तानी, आतंकवादी नहीं, केवल वोट दिखायी देते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्री मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि गणतंत्र दिवस पर देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए निकाली गई ट्रैक्टर रैली में जिस व्यक्ति की मृत्यु ट्रैक्टर पलटने से हुई, उसकी मातमपुर्सी में जाकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने किसानों के बहाने हिंसा फैलाने वाली ताकतों का दुस्साहस बढाया।

चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव से शहीद स्मारकों को मिला नव जीवन : सांसद कमलेश 

श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब तक यह झूठ बोल रही है कि उस आंदोलकारी को पुलिस की गोली लगी थी, जबकि इस खबर के चलते एक टीवी न्यूज चैनल अपने वरिष्ठ ऐंकर-संपादक को दंडित कर चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद और वामपंथियों को किसानों के बीच छुपे खालिस्तानी, आतंकवादी नहीं, केवल वोट दिखायी देते हैं।

Exit mobile version