• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्षी दलों को देश और प्रदेश का विकास अच्छा नहीं लग रहा : मौर्य

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
केशव मौर्य

केशव मौर्य

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने देश और उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी, 60 साल तक देश में तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी की राजनीति करने वाले अब छह साल की मोदी सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे है।

श्री मौर्य ने शुक्रवार को यहां नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में स्थित किसान इंटर कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संंबोधित करते हुए कहा कि 60 सालों तक देश को बर्बाद करने वाले अब छह साल की मोदी सरकार पर सवाल खड़ा कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने देश काे बर्बाद करने का काम किया है। विपक्ष को विकास अच्छा नही लग रहा है। इसकी भ्रष्टाचार की दुकाने बंद हो गयी है।

उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी की राजनीति करने वालाें को अब जवाब देने का समय आ गया है।

फतवे और इनामात गलत कट्टरपंथी इस्लाम को दर्शाता है : रिजवी

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के आकस्मिक निधन के बाद नौगावां सादात विधानसभा के लिए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिवंगत नेता की पत्नी श्रीमती संगीता चौहान के समर्थन में बादशाह पुर के खचाखच भरे मैदान में आयोजित चुनाव रैली को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है, विकास कर रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश विकास की दौड़ में निरंतर आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि अमरोहा के लोग बडे धन्यभागी हैं, उन्हें पवित्र मां गंगा तिगरी धाम का आर्शीवाद प्राप्त है। भारत के प्रसिद्ध ओपनर क्रिकेटर व पूर्व खेल मंत्री स्व. चेतन चौहान को याद करते हुए कहा कि जो धरती पर आया है उसे एक दिन जाना है।लेकिन अफसोस है कि चेतन जी हम सबको असमय छोड़कर चले गए। उन्होंने उपचुनाव में जीत के लिए अमरोहा की जनता से आर्शीवाद मांगा तथा भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगवाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल राष्ट्रवाद, विकासवाद और किसानवाद के विरोधी है। भाजपा सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटवाई, राम मंदिर की स्थापना करवाई। अब विरोधी सोच रहे हैं कि यदि मोदी रहा तो उनकी राजनीति की दुकान बंद हो जाएगी। कोई नानी के घर चला जाएगा तो कोई दूसरी जगह। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता यही है कि विकास तेज गति से हो, लेकिन विपक्षी दल चाहते हैं कि विकास न हो।

श्री मौर्य ने कहा पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस और सपा समेत विपक्षी दल, जो इस पर सवाल उठा रहे थे, उन्हें पाकिस्तान के मंत्री का बयान पर गौर करना चाहिए, जो कुबूल कर चुके हैं कि पुलवामा हमला दुश्मन देश ने कराया था। उस समय 56 इंच वाले ने ईंट का जबाव पत्थर से दिया था। अब चीन फड़फड़ा रहा है, लेकिन मोदी के नेतृत्व में चीन सीमा पर भारतीय जवान शान से तिरंगा फहरा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री दोपहर करीब 12.45 बजे हेलीकाप्टर से अमरोहा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित किसान इंटर कालेज के मैदान में उतरा। एक घंटा रुकने के बाद वे फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए।

Tags: latest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindipolitical newsUP Politicsस्वामी प्रसाद मौर्य
Previous Post

समाजवादी सरकार बनने पर ही किसान सुखी होगा : अखिलेश

Next Post

जानिए किस दिन पड़ रहा है करवा चौथ, साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Desk

Desk

Related Posts

Hair Wash
फैशन/शैली

बालों को शैंपू करते समय रखें ध्यान, दूर हो जाएंगी सभी समस्याएं

08/10/2025
Paneer Butter Masala
Main Slider

करवा चौथ के दिनार को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें

08/10/2025
Ganesh ji
Main Slider

बप्पा खत्म कर देंगे हर समस्या, करें ये उपाय

08/10/2025
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ के दिन भूलकर भी न करें ये काम, टूट सकता है व्रत

08/10/2025
Ahoi Ashtami
Main Slider

अहोई अष्टमी कब है, जानें कब होगा व्रत का पारण

08/10/2025
Next Post
karwa chauth

जानिए किस दिन पड़ रहा है करवा चौथ, साथ ही जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

यह भी पढ़ें

employment to disabled people under MNREGA

मनरेगा के तहत दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ रही योगी सरकार

02/01/2025

कोरोना महामारी के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिये बरती जाय सावधानी : योगी

12/08/2020

राज्य स्तरीय सलाहकार समिति तैयार करेगी ब्लैक फंगस के इलाज का प्रोटोकॉल, CM ने मांगी रिपोर्ट

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version