Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई में 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट, सभी से घरों में रहने की अपील

mumbai rain

mumbai rain

मुंबई में रविवार सुबह से ही बारिश थम गई है लेकिन भारतीय मौसम विभाग की ओर से आगामी 48 घंटे के लिए ऑरेंज एलर्ट जारी किया गया है। मुंबई उपनगर के संरक्षक मंत्री आदित्य ठाकरे ने आम नागरिकों को सिर्फ अत्यावश्यक काम के लिए ही घर से निकलने की अपील की है।

भारतीय मौसम विभाग की अधिकारी सुभांगी भुते के अनुसार मानसून ने अपना रंग बदल दिया है। आगामी 48 घंटों में मुंबई, ठाणे, पालघर आदि जिलों कहीं छिटपुट तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। इसी वजह से इन जिलों में ऑरेंज एलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ व सिंधुदूर्ग में आगामी 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है इसलिए इन दोनों जिलों में रेड एलर्ट घोषित किया गया है।

आदित्य ठाकरे ने रविवार को बताया कि बारिश से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। भारी बारिश से मुंबई के निचले इलाकों में हुए जलभराव की निकासी हो गई है। इसके बावजूद मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। रायगढ़ व सिंधुदूर्ग जिले में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ)व राज्य आपदा मोचक बल की टीमें तैनात की गई हैं। मुंबई सहित सूबे के तटीय जिलों में मछुआरों को समुंद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का निधन, CM तीरथ ने जताया शोक

मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। यहां महीने के शुरुआती 12 दिनों में ही पूरे महीने की बारिश दर्ज की जा चुकी है। रविवार को सुबह से मुंबई में बारिश नहीं हो रही है सिर्फ बादल छाए हुए हैं। बारिश न होने से मुंबई वासियों ने राहत महसूस किया है।

Exit mobile version