• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास कार्यो को समय से पूर्ण कर जनता को समर्पित करना हमारा लक्ष्य : ब्रजेश पाठक

Writer D by Writer D
05/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के विधायी एवं न्याय मंत्री, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक ने आज आलमबाग स्थित दयानिधान पार्क में अपने विधायक निधि से मध्य विधानसभा क्षेत्र लखनऊ में 03 विकास संबंधी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ठण्ड एवं बरसात आदि मौसम में वंचित, गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों के रहने के लिए रैनबसेरा का निर्माण कराया है। यह रैनबसेरा 24.83 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है, जिसमें बिजली, पानी, स्नानगृह एवं शौचालय आदि की सुविधायें उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस रैनबसेरा के बन जाने से गरीबों, वंचित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को काफी सहूलियतें मिलेगी।

विधायी एवं न्याय मंत्री आज आलमबाग स्थित दयानिधान पार्क में विभिन्न विकास संबंधी कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्य विधानसभा क्षेत्र में सीवर लाइन की समस्या एक चुनौती थी। सीवर लाइन का कार्य पूरी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कराकर आम नागरिकों को इसका लाभ समय से दिलवाया। उन्होंने कहा कि यह सीवर लाइन 40 वर्षों से अधिक समय तक भी कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मध्य विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहा है।

श्री पाठक ने कहा कि मध्य विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मैं पूरी तरह से समर्पित हूॅ। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार के विकास कार्य कराने हो तो उनकी सूची उपलब्ध कराए। ताकि उन कार्यों को भी समय पर पूरा कराकर जनता को समर्पित किया जा सके। विकास कार्यों को समय से पूर्ण कराकर जनता को समर्पित करना हमारा लक्ष्य है।

विधायी एवं न्याय मंत्री आज जे0सी0 बोस वार्ड के दयानिधान पार्क स्थित 24.63 लाख रूपये की लागत से पम्पिंग स्टेशन के निकट शेल्टर होम एवं सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, हजरतगंज-राम तीर्थ वार्ड के कसमण्डा हाउस पार्क रोड तक 6.08 लाख रूपये की लागत से सी0सी0 रोड कार्य एवं इसी वार्ड के अन्तर्गत भोपाल हाउस के पीछे 8.54 लाख रूपये की लागत से गुरूद्वारा रोड के कार्यों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों ने  मंत्री  के द्वारा कराये गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार प्रकट किया।

इस लोकार्पण कार्यक्रम में अधिशासी अभियन्ता नगर निगम  पी0के0 सिंह, सहायक अभियन्ता,  सतीश चन्द्र राबर, अवर अभियन्ता  किशोरी लाल, अनुसूचित जनजाति के सदस्य  रमेश तुफानी, मण्डल अध्यक्ष  आनन्द पाण्डेय,  हिमांशु सोनकर,  दीपक सोनकर,  जितेन्द्र राजपूत,  अपूर्व भार्गव,  अशोक मिश्रा, श्रीमती भाग्य लक्ष्मी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags: Brijesh PathakLucknow News
Previous Post

एयरपोर्ट तथा एक्सप्रेस-वे लिख रहे हैं यूपी में विकास की नई गाथा : डॉ. शर्मा

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिले ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के सदस्य

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

25/05/2026
AK Sharma
Main Slider

देश में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बना उप्र: एके शर्मा

25/05/2026
CM Dhami
राजनीति

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया

25/05/2026
IPS
Main Slider

प्रदेश के 29 PPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, बनेंगे IPS

25/05/2026
Ravi Yadav Encounter
उत्तर प्रदेश

दूल्हे की हत्या करने वाला मिट्टी में मिला, एक लाख का इनामी था रवि यादव

25/05/2026
Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिले ब्लाक प्रमुख संचालक मण्डल के सदस्य

यह भी पढ़ें

Mukhtar Ansari

‘कुख्यात अपराधी है मुख्तार अंसारी, इतने …’, माफिया पर SC की कड़ी टिप्पणी

05/03/2024
murder

अंजना हत्याकांड : नदी में मारकर फेंका गया था शव, पति-प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार

11/01/2022
मंदिर की भूमि पर कब्जा

अयोध्या : मंदिर की जमीन पर वर्ग विशेष का कब्जा, हिंदू संगठन ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version