• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारा लक्ष्य है प्रतिदिन ढाई लाख कोरोना टेस्ट करना : नवनीत सहगल

Writer D by Writer D
18/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
dr. navneet sehgal

dr. navneet sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की गति उत्तर प्रदेश में अब दिन पर दिन कम होती जा रही है। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के मोर्चा संभालने के बाद तेजी से बढ़ रहे संक्रमण की दर में बड़ा फर्क आया है। उत्तर प्रदेश में अब कोरोना वायरस की रिकवरी की दर लगभग 90 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए आज से वैक्सीनेशन 23 जिलों में शुरु हो गया है।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में 9391 नए कोरोना संक्रिमत लोग मिले हैं। इसके विपरीत इसके कहर से उबरने वालों की संख्या 23445 थी। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 285 लोगों की मौत हुई है, रविवार को यह संख्या 311 थीं।

प्रदेश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस 1,49,032 हैं। यह संख्या 30 अप्रैल को तीन लाख 10,783 थी। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 255110 सैंपलों की जांच की गई। सहगल ने कहा कि यह बात गलत फैलाई जा रही है कि टेस्ट कम हो रहे हैं। हमारा लक्ष्य प्रतिदिन ढाई लाख कोरोना टेस्ट है, इसके विपरीत हम रोज इससे अधिक टेस्ट कर रहे हैं। सरकार के ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट का ही परिणाम है कि रिकवरी दर बढकर 89.80 प्रतिशत हो गया है। सहगल ने कहा कि कुछ लोग कह रहे थे कि 15 मई तक उत्तर प्रदेश में हर रोज एक लाख से अधिक नए संक्रमित मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

CM योगी ने की घोषणा, सहारनपुर में लगेंगे 11 नए आक्सीजन प्लांट

प्रदेश में आज सिर्फ लखनऊ और गोरखपुर में ही पांच सौ से अधिक नए संक्रमित मिले। गोरखपुर में 542 और लखनऊ में 517 नए केस मिले। मेरठ में रविवार को जहां प्रदेश में सर्वाधिक 782 केस मिले थे, आज संख्या सिमटकर 452 पर आ गई। इनके साथ ही सहारनपुर में 458 तथा गौतमबुद्धनगर में 457 केस मिले हैं। अब लखनऊ में एक्टिव केस 9849 हैं तो बीते 24 घंटे में यहां पर मृतकों की संख्या उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 22 रही। यहां पर कुल 2268 लोगों की मौत हुई है जबकि बीते 24 घंटे में 1663 लोग इसके संक्रमण से मुक्त हुए हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में लखनऊ में 22, कानपुर में 21 और गाजियाबाद व सहारनपुर में 11-11 लोगों की मौत हुई है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार की टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति का परिणाम है कि पिछले 24 घंटों में सिर्फ 9,391 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में बीते 16 दिन में 1,61,000 सक्रिय मामले कम हुए हैं। उत्तर प्रदेश अब तक 4.5 करोड़ से अधिक टेस्ट कर चुका है।

PM ने जिलाधिकारियों से कहा- अपने जिलों को कोरोना मुक्त करने का संकल्प लें

पांच मई से निगरानी समिति की टीम घर-घर स्क्रीनिंग का काम कर रही है।\ उन्होंने कहा कि आज से पांच और जनपदों में 18-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन कार्य शुरू किया गया है। अब तक लगभग 1,16,00,000 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है और 32,61,000 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है।

Tags: cm yogicorona cases in upcorona in UPcorona recovery rate in upNavneet Sehgalup news
Previous Post

CM योगी ने की घोषणा, सहारनपुर में लगेंगे 11 नए आक्सीजन प्लांट

Next Post

CM योगी ने वैक्सीनेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- यूपी के हर शख्स को मिले डोज

Writer D

Writer D

Related Posts

mole
Main Slider

जिन महिलाओं के यहां होता है तिल, पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती

30/07/2025
Shani
Main Slider

शनि साढ़े साती और ढैय्या से है परेशान, सावन खत्म होने से पहले कर लें ये उपाय

30/07/2025
Kajari Teej
Main Slider

कब है कजरी तीज, जानें इसका महत्व

30/07/2025
Bleach
Main Slider

फेस पर ब्लीच लगाने के बाद होती हैं जलन, तो ट्राई करें ये हैक्स

30/07/2025
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

30/07/2025
Next Post
CM Yogi inspects vaccination camp

CM योगी ने वैक्सीनेशन कैंप का किया निरीक्षण, कहा- यूपी के हर शख्स को मिले डोज

यह भी पढ़ें

श्री श्याम ज्योत मंडल का 38वां निशानोत्सव

श्री श्याम ज्योत मंडल का 38वां निशानोत्सव: श्याम दरबार में आयो फागुन मेलो झूम के

17/03/2021
gautam gambhir

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शुभमन गिल को लेकर दिया यह बड़ा बयान

26/01/2021

MP Budget: बजट में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, डीए बढ़ाकर किया 31 फीसदी

09/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version