• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से 3 मजदूरों की मौत

Writer D by Writer D
18/07/2023
in क्राइम, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
UltraTech Cement

UltraTech Cement

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। बलौदा बाजार जिले के हिरमी में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement ) प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है।

सुहेला थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर के समय लगभग 3।30 बजे के आसपास फैक्ट्री में काम चल रहा था। प्लांट के लाईन टू में काम चल रहा था। इस दौरान भारी संख्या में मजदूर फैक्ट्री में मौजूद थे। अचानक हिरमी में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement ) प्लांट में धमाका हो गया। हादसे के बाद प्लांट के अंदर अफरा तफरी मच गई।

गांव के लोग भी ब्लास्ट की आवाज सुनकर घर से बाहर आ गए। ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लखेश गायकवाड़ (24 वर्ष) पिता रामकुमार निवासी-कुथरौद, शत्रुहन लाल वर्मा(27 वर्ष) पिता मनोहर वर्मा निवासी- मुड़पार, उमेश कुमार वर्मा (25 वर्ष) पिता रेवाराम वर्मा, निवासी-सरफोंगा निवासी सरफोंगा की मौत हो गई है। सभी मृतक फैक्ट्री के आसपास के गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। प्लांट में जिस जगह पर यह हादसा हुआ है। उस जगह को सील कर दिया गया है।

दो बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर, दो ने मौके पर तोड़ा दम

घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। इस हादसे में जिन मजदूरों की मौत हुई है। वह सभी ठेके पर मजदूरी करते थे। यह पता नहीं चल सका है कि धमाका किस वजह से हुआ है। एसडीओपी बलोदा बाजार और एडिशनल एसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूरा जायजा लिया है।

Tags: Chattisgarh Newscrime newsNational newsRaipur newsUltraTech Cement
Previous Post

सात्विक ने बनाया सबसे तेज़ बैडमिंटन हिट का रिकॉर्ड

Next Post

सीएम योगी के लिए ट्विटर पर की अमर्यादित टिप्पणी, यूपी पुलिस व डीजीपी को कर दिया टैग

Writer D

Writer D

Related Posts

Draupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

03/11/2025
Draupadi Murmu
Main Slider

25 वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड ने हासिल किए विकास के प्रभावशाली लक्ष्य:

03/11/2025
CM Dhami
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के बाद किया एफआरआई का दौरा

03/11/2025
CM Yogi
Main Slider

इंडी गठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी

03/11/2025
10 people died in a road accident
Main Slider

सड़क पर दौड़ती मौत ! डंपर ने 10 गाड़ियों को रौंदा, सड़क पर बिछ गई लाशें

03/11/2025
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी के लिए ट्विटर पर की अमर्यादित टिप्पणी, यूपी पुलिस व डीजीपी को कर दिया टैग

यह भी पढ़ें

unlock delhi

इस राज्य में खुल जाएंगी सभी दुकानें, मॉल, 50 फीसदी क्षमता से चलेंगी बसें

13/06/2021
Jagdeep Dhankhar took a holy dip in the Triveni Sangam

उपराष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में लगाई पावन डुबकी, कहाः धन्य हुआ जीवन

01/02/2025
Molestation

युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कई घायल, आरोपी गिरफ्तार

05/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version