• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण सड़क हादसे में पांच की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
04/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, श्रावस्ती
0
shrawasti road accident

shrawasti road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के थाना इकौना में ग्राम नरायण पुर के पास नेशनल हाईवे 730 पर भयंकर सड़क हादसा हो गया। दरअसल, बहराइच से उतरौला वापस जा रहे यात्रियों से भरी एक टेंपो सड़क पर पड़ी ईंट पर चढ़ जाने से पलट गई। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टेंपो से गिरे यात्रियों को कुचल दिया और फरार हो गया।

हादसे में चार महिला और एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं हैं। हादसे में एक छोटा बच्चा सुरक्षित बच गया जो शवों के ढेर पर सोया हुआ मिला। सूत्रों के मुताबिक ईंट से लदी एक ट्रॉली नेशनल हाईवे पर कुछ देर पहले पंचर हो गई थी जिसके लेबर ने उसी में से कुछ ईंट उठाकर ट्रॉली के आगे और पीछे लगा दिया था, ताकि कोई भी वाहन ट्रॉली से ना टकरा जाए।

इसके बाद वे ट्रॉली का चक्का खोलकर कहीं पंचर बनवाने चले गए थे। इसी बीच जनपद बलरामपुर के उतरौला के हाशिम पारा के पेडिया गांव निवासी लगभग 9 लोग टेंपो में सवार होकर बहराइच से वापस अपने घर जा रहे थे। अचानक सामने से आ रहे ट्रक की चकाचौंध लाइट से टेंपो चालक कुछ देख ना सका जिससे टेंपो सड़क पर पड़ी ईंट पर चढ़ गया और एकाएक पलट गया।

STF के हत्थे चढ़ा जालसाज, फर्जी IPS बनकर की थी करोड़ो की ठगी

उसमें सवार सभी लोग एक एक करके सड़क पर गिर गए, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने लोगों को रौंद दिया और रात का फायदा उठाकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना इकौना की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।

कुछ देर बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य और उप जिला अधिकारी इकौना आर पी चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना का जायजा लिया। मृतकों की पहचान निजाम (लगभग 35 वर्ष), किताबुन निशा (70 वर्ष), रुबीना (लगभग 25 वर्ष), साफिया (लगभग 50 वर्ष), प्रवीन (लगभग 25 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं सायरा बानो और आसमा घायल हैं। वहीं, एक छोटा सा बच्चा व टेंपो चालक सुरक्षित बच गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती में हुई इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी ने स्थानीय प्रशासन को घायलों एवं पीड़ितों का त्वरित उपचार कराने और उन्हें हर संभव मदद प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Tags: Accident in lucknowaccident newsroad accidentroad accident newsshrawasti newsup newsup top news
Previous Post

India vs England : रोहित ने किया कमाल, अब दिग्गजों में गिने जाएंगे रोहित

Next Post

भारत की जर्सी पहनकर मैदान में घुसने वाला अंग्रेज हुआ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu Paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये स्पेशल पराठा, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

06/11/2025
Alcohol
Main Slider

सपने में खुद को पीते देखा है शराब, तो जान लें क्या है इसका मतलब

06/11/2025
Spouse
धर्म

इन उपायो से घर में आएगी खुशियों की बहार, दूर होगा ग्रह क्लेश

06/11/2025
Sawan
धर्म

धन के भंडार भरे रहेंगे धारण करें रुद्राक्ष, जाने चमत्कारी लाभ

06/11/2025
Pot
Main Slider

इस दिशा में न रखें पानी का घड़ा, समस्याओं से घिर जाएगा जीवन

06/11/2025
Next Post
jarvo

भारत की जर्सी पहनकर मैदान में घुसने वाला अंग्रेज हुआ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

जज और बेटे की मौत बनी एक मिस्ट्री

जज और बेटे की मौत बनी एक मिस्ट्री, परिवार के लिए काल बने आटा और लेडी

28/07/2020
Hindi Diwas

Hindi Diwas: जानें कब हिन्दी बनी भारत की आधिकारिक भाषा

14/09/2023
Road accident on Agra-Lucknow Expressway

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत

08/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version