• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तानी बैंक ने ही छाप दिए फर्जी नोट, कारनामा देख लोगों के भी उड़ गए होश

Writer D by Writer D
13/03/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Pakistani Fake Note

Pakistani Fake Note

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कराची। आर्थिक तंगहाली से बदहाल पाकिस्तान ने हाल ही में नकली करंसी पर रोक लगाने के इरादे से नए नोट छापने का फैसला लिया था। लेकिन क्या हो जब, पाकिस्तानी बैंक ही फर्जी नोट (Fake Notes) छापना शुरू कर दे। सुनकर अजीब लगा होगा, पर पाकिस्तान के बैंक ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया है, जिसकी वजह से अब मुल्क की खूब जग-हंसाई हो रही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खुद को नेशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान (NBP) की मॉडल कॉलोनी ब्रांच का मैनेजर बता रहा है। वीडियो में शख्स को 1000 रुपये के दो नोट को पकड़े हुए देखा जा सकता है, जिसके पिछले हिस्से पर कोई प्रिंटिंग नहीं है। चौंकाने वाली बात ये है कि गलत प्रिंट होने के बावजूद यह नोट आम जनता तक पहुंच गया। मंगलवार को इस वीडियो के सामने आते ही देश में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को जांच की घोषणा करनी पड़ी।

The Pakistan State Bank accidentally printed currency notes only on one side. pic.twitter.com/o74KvM07Fq

— Economy of Pakistan (@Pakistanomy) March 12, 2024

वीडियो में कथित मैनेजर कहता है, ‘मुझे पता नहीं अब तक ऐसे कितने बंडल भेजे जा चुके हैं। हमें इसके बारे में तब पता चला, जब एक कस्टमर इसे लौटाने के लिए हमारे पास पहुंचा।’ इसके बाद शख्स एक टेबल की ओर बढ़ता है, जहां बैंक के अन्य कर्मचारी फर्जी नोटों (Fake Notes) के बंडल का निरीक्षण कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कर्मचारी नोट पलटता है, एक के बाद एक करके सभी पीछे से खाली निकलते हैं।

यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बीजेपी में शामिल

एक्स हैंडल @SAdenwala से शाहनवाज अदेंवाला नाम के पाकिस्तानी ने लिखा है,ऐसे दुर्लभ नोट बनाने और फिर कड़ी जांच के बाद उन्हें प्रसारित करने के लिए हमारे स्टेट बैंक गवर्नर और पाकिस्तान की प्रिंटिंग प्रेस को सलाम। वहीं, @KhalidKLodhi हैंडल से यूजर ने लोगों को अलर्ट करते हुए लिखा है, अगर आप एनबीपी मॉडल कॉलोनी ब्रांच के एटीएम या बैंक से पैसे निकाल रहे हैं, तो सावधान रहें।

Tags: # world newsinternational Newsnational bank of pakistanPakistan NewsPakistani Fake Note
Previous Post

ODOP योजना में जिले के लाभार्थियों को दी गई 1.17 करोड़ की सब्सिडी

Next Post

पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Rice Samosa
खाना-खजाना

आज ट्राई करें ये स्पेशल डिश, खाते ही दिल हो जाएगा खुश

14/06/2025
Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

14/06/2025
DM Savin Bansal
Main Slider

लगभग 900 बीघा भूमि पर जिला प्रशासन ने लहराया अपना परचमः डीएम

13/06/2025
CM Vishnudev
Main Slider

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

13/06/2025
CM Bhajanlal
Main Slider

CM भजनलाल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में विजय रूपाणी के निधन पर शोक व्यक्त किया

13/06/2025
Next Post
Judge Yashwant Verma

पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये निर्देश

यह भी पढ़ें

ग्राइंडर ने चीर दिया युवक का सीना, हश्र जानकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

24/06/2021
huma kuraishi

रिया चक्रवर्ती की जमानत पर बोलीं हुमा कुरैशी- शर्म करो, एक लड़की की जिंदगी खराब कर दी

08/10/2020
CM Yogi

प्रदेश के विकास के लिए स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा का विजन था स्पष्ट: सीएम योगी

25/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version