Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत में इस दिन रिलीज होगी पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड

Joyland

Joyland

जेंडर आइडेंटिटी पर बात करने वाली बहुचर्चित पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड (Joyland) आखिरकार भारत में रिलीज हो रही है। फिल्म की पाकिस्तान में कुछ वर्गों द्वारा काफी आलोचना की गई थी और यहां तक कि कुछ समय के लिए प्रतिबंधित भी किया गया था। अब यह फिल्म 10 मार्च, 2023 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की रिलीज की तारीख फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गई है। पोस्ट पर कैप्शन है, हम दुनिया भर के दर्शकों के साथ जॉयलैंड (Joyland) को साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं! जॉयलैंड को स्पेन, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, भारत, बेनेलक्स और पूर्वी यूरोप के सिनेमाघरों में देखें।

अली जुनेजो, रस्टी फारूक, अलीना खान, सरवत गिलानी, सोहेल समीर, सलमान पीरजादा और सानिया सईद अभिनीत, जॉयलैंड की कहानी दकियानूसी विचारों को दिखाती है। जॉयलैंड में एक परिवार अपनी पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए बेटा चाहता है। उनकी यह इच्छा पूरी भी होती है लेकिन परेशानी तब खड़ी होती है, जब परिवार के छोटे बेटे को ट्रांसजेंडर से प्यार हो जाता है।

राखी सावंत को धोखा देना पड़ा भारी, पति आदिल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जॉयलैंड को ऑस्कर 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए पाकिस्तान की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया था। यह कान फिल्म समारोह के लिए चुनी जाने वाली देश की पहली फिल्म भी थी। इसने अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में जूरी पुरस्कार जीता।

Exit mobile version