• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘द कश्मीर फाइल्स’ की एक्ट्रेस हुई हादसे की शिकार, गाड़ी ने मारी टक्कर

Writer D by Writer D
17/01/2023
in मनोरंजन
0
Pallavi Joshi

Pallavi Joshi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘द कश्मीर फाइल्स’ की एक्ट्रेस और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) के फैंस के लिए बुरी खबर है। पल्लवी जोशी एक हादसे का शिकार हो गईं। पल्लवी जोशी को अपनी अपकमिंग फिल्म वैक्सीन वॉर के सेट पर चोट लग गई है। जानकारी के मुताबिक, शूटिंग के दौरान एक गाड़ी ने अपना बैलेंस खो दिया और पल्लवी जोशी को टक्कर मार दी।

घायल हुईं पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi)

पल्लवी जोशी की अगली फिल्म वैक्सीन वॉर का क्रू इस वक्त हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहा है। शूट के दौरान ही वो हादसे का शिकार हुईं। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि पल्लवी जोशी को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं। ऐसे में उन्होंने पहले अपना शूट कंप्लीट किया और सीन्स पूरा करने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने अस्पताल में पल्लवी जोशी का इलाज किया और कहा कि उनकी चोटें ज्यादा गंभीर नहीं हैं, इसलिए घबराने वाली कोई बात नहीं है।

विवेक अग्निहोत्री का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

पल्लवी जोशी संग हुए इस हादसे के बाद एक्ट्रेस के हसबैंड और द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- जिंदगी तेज रफ्तार, भारी ट्रैफिक, नशे में गाड़ियां चलाने वालों के लिए दुर्घटना ग्रस्त सड़क पर दौड़ने का खेल है। आपको अपने आपको बचाना होगा। ज्यादातर लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं और फिर उससे कभी उबर नहीं पाते। जो हादसों से बच जाते हैं, उठकर फिर दौड़ पड़ते हैं, अपनी मंजिल पर पहुंच जाते हैं।

द वैक्सीन वॉर लेकर आ रहे पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi)- विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री ने अपने इस ट्वीट के जरिए किस बात की ओर इशारा किया है ये तो वही बता सकते हैं। लेकिन द वैक्सीन वॉर की बात करें तो इसे विवेक अग्निहोत्री ही बना रहे हैं। फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया जा चुका है। पल्लवी जोशी फिल्म का प्रोडक्शन संभालने के साथ इसमें एक्टिंग भी कर रही हैं।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsPallavi JoshiThe Kashmir Files
Previous Post

17 जनवरी राशिफल: इन के लिए सफलता लेकर आया आज का दिन

Next Post

‘दरोगा के पास डीएम-सीएम-पीएम से ज्यादा पावर होती है’, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Actor Darshan Thoogudeepa's bail cancelled
मनोरंजन

मर्डर केस में एक्टर को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत

14/08/2025
Armaan Malik
मनोरंजन

मुश्किलों में फंसे यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां, जानें पूरा मामला

13/08/2025
Jacqueline Farnandez
मनोरंजन

जेल से ठग सुकेश ने जैकलीन को किया बर्थडे विश, इतने करोड़ का किया दान

11/08/2025
Salman released the promo video of Bigg Boss 19
Main Slider

अंजाम के लिए तैयार रहो… सलमान ने रिलीज किया Bigg Boss 19 का प्रोमो वीडियो

10/08/2025
Kapil Sharma
मनोरंजन

जो सलमान के साथ काम करेगा उसे…, बिश्नोई गिरोह ने कपिल शर्मा को दी चेतावनी

08/08/2025
Next Post
Sunil Malik

'दरोगा के पास डीएम-सीएम-पीएम से ज्यादा पावर होती है', जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

samajwadi party

महिलाओं का अपमान, सपा का काम

21/02/2023
Gorakhpur bus accident

खड़ी बस में घुसी तेज रफ्तार डीसीएम, 6 यात्रियों की मौत

10/11/2023
Former city president Fakir Siddiqui joins Congress, leaves SP

पूर्व नगर अध्यक्ष फकीर सिद्दीकी कांग्रेस में हुए शामिल, सपा को छोड़ा

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version