• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से शुरू हो रहे हैं पंचक, अगले 5 दिन न करें ये काम

Writer D by Writer D
02/08/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Panchak

Panchak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में किसी भी काम का आरंभ करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त, राहुकाल का जरूर ध्यान रखा जाता है। ऐसे ही हर मास में 5 दिनों तक अशुभ मुहूर्त होता है जिसमें काफी हद तक शुभ और मांगलिक काम करने का मनाही होती है। इन पांच दिनों को पंचक (Panchak) कहा जाता है। अगस्त माह की शुरुआत हो चुकी है और इस माह की शुरुआत में ही यानी 2 अगस्त से पंचक शुरू हो रहे हैं, जो 6 अगस्त को समाप्त होंगे। बुधवार के दिन शुरू होने के कारण ये पंचक अशुभ नहीं होंगे।

क्या है पंचक (Panchak) ?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, पंचक के दौरान चंद्रमा कुंभ से मीन राशि में लगभग पांच दिनों तक रहते हैं। इस अवधि को पंचक कहा जाता है। पांच नक्षत्रों से मिलकर पंचक बना है, जो धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र है।

कब से कब पंचक (Panchak) ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, पंचक 2 अगस्त को रात 11 बजकर 26 मिनट से शुरू हो रहे हैं, जो 6 अगस्त को देर रात 1 बजकर 43 मिनट पर समाप्त हो रहे हैं।

किस दिन होता है कौन सा पंचक (Panchak) ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, दिन के अनुसार पंचक का नाम दिया गया है और हर एक पंचक का अलग-अलग फल मिलता है। सोमवार से शुरू होने वाले पंचक को राज पंचक, मंगलवार का अग्नि पंचक, शुक्रवार को चोर पंचक, शनिवार को मृत्यु पंचक और रविवार के रोग पंचक होता है। बुधवार और गुरुवार के पंचक को अशुभ नहीं माना जाता है।

पंचक (Panchak) के दौरान न करें ये काम

मुहूर्त-चिंतामणि में दिए एक श्लोक के अनुसार. पंचक के दौरान पांच कामों को करने का मनाही होती है।

‘अग्नि-चौरभयं रोगो राजपीडा धनक्षतिः।

संग्रहे तृण-काष्ठानां कृते वस्वादि-पंचके।।’

अर्थात:- पंचक में तिनकों और काष्ठों के संग्रह से अग्निभय, चोरभय, रोगभय, राजभय एवं धनहानि संभव है।

>> पंचक (Panchak) के दौरान लकड़ी एकत्र करना या फिर खरीदना नहीं चाहिए।

>> अगर आप घर बनवा रहे हैं, तो पंचक के दौरान कभी भी छत नहीं डलवानी चाहिए। इससे उस घर में रहने वाले लोग काफी शांति से नहीं रह पाते हैं।

>> पंचक (Panchak) के दौरान किसी का निधन होना काफी अशुभ माना जाता है। पंचक के दौरान किसी का भी दाह संस्कार करने की मनाही होती है। अगर करना होता है, तो कुछ नियमों का पालन करना होता है।

>> पंचक (Panchak)  के दौरान पलंग, चारपाई आदि नहीं बनानी चाहिए और न ही खरीदना चाहिए।

>> पंचक (Panchak) के दौरान दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए

Tags: dont do these thing during panchakpanchakPanchak 2023Panchak datePanchak kaalPanchak niyamvastu tips panchakwhat is panchakwhen is panchak
Previous Post

इन उपायों से गणपति बप्पा को करें खुश, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Next Post

किस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी और रक्षाबंधन, देखें अगस्त माह के व्रत-त्यौहार की लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

House
फैशन/शैली

बिना AC-कूलर के भी घर में रहेगी ठंडक, अपनाएं ये टिप्स

22/03/2026
oily skin
फैशन/शैली

गर्मियों में ऑयली स्किन की ऐसे करें देखभाल

22/03/2026
summer fashion
फैशन/शैली

झुलसती गर्मियों में ये ड्रेसेस आपको बनाएगी स्टाइलिश

22/03/2026
Faluda Kulfi made at home in summer, you will be happy after eating
खाना-खजाना

गर्मियों में घर में बनाए लाजबाब फालूदा कुल्फी

22/03/2026
angry wife
फैशन/शैली

इस नाम वाले लोगों को मिलती है ऐसी पत्नी

22/03/2026
Next Post
Festivals

किस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी और रक्षाबंधन, देखें अगस्त माह के व्रत-त्यौहार की लिस्ट

यह भी पढ़ें

Investment

16 देशों से उप्र को मिले सात लाख 12 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

23/12/2022
Sky Dining Restaurant

‘हवा में झूलते रेस्टोरेंट’ में आई तकनीकी खराबी, 120 फीट की ऊंचाई पर पर्यटकों की अटकी सांस

29/11/2025
Holi begins in Braj, gulal is thrown at Banke Bihari temple

ब्रज में होली का आगाज, बांके बिहारी मंदिर में उड़ा गुलाल

23/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version