• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन उपायों से गणपति बप्पा को करें खुश, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Writer D by Writer D
02/08/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Ganesha

Ganesha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज बुधवार का दिन हैं जो कि प्रथम पूज्‍य गणपत‍ि बप्‍पा (Ganesha) को समर्पित होता हैं। आज के दिन बप्पा का पूजन-वंदन कर उनका आशीर्वाद पाते हुए जीवन की परेशानियों का अंत किया जा सकता हैं। गणेश जी का दिन बुधवार ज्योतिष में भी बहुत महत्व रखता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें बुधवार के दिन किया जाता हैं और अपनी परेशानियों का निवारण किया जा सकता हैं। बप्पा की कृपा से उनके भक्तों के सभी बिगड़े काम बनते हैं। तो आइये जाने हैं बुधवार को किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।

बुधवार को जरूर चढ़ाएं ये व‍िशेष फूल

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार बुधवार के द‍िन बप्‍पा (Ganesha) को अर्क के फूल चढ़ाने चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इससे जीवन में व्‍याप्‍त धन संबंधी समस्‍याएं धीरे-धीरे खत्‍म होने लगती है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि ग‍िनकर केवल 8 फूल ही चढ़ाएं। यह प्रक्रिया न‍ियम‍ित रूप से प्रत्‍येक बुधवार को करें।

इन चीजों का बुधवार को करें दान

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर आपके काम बनते-बनते ब‍िगड़ जाते हों तो गणपत‍ि बप्‍पा (Ganesha) की पूजा करें। इसके अलावा बुधवार को हरे मूंग की दाल, अमरूद और तांबे की वस्‍तुएं दान करें। क‍िन्‍नरों को दान करें। इसके बाद उनसे आशीर्वाद में कुछ पैसे लें। लेकिन ध्‍यान रखें क‍ि वह आपके द‍िए हुए पैसे न हो। इसके बाद उन पैसों की व‍िध‍िवत पूजा-अर्चना करके उन्‍हें हरे रंग के कपड़ों में बांधकर अपनी त‍िजोरी में रख दें। मान्‍यता है क‍ि इससे जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

बुध ग्रह कमजोर हो तो करें यह उपाय

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार कई बार बुध ग्रह दोष के चलते भी जातकों को कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। लेक‍िन बुधवार के द‍िन अगर यहां बताया गया उपाय कर लें तो बुध ग्रह दोष दूर हो जाता है। बुधवार को एक तांबे का एक बर्तन लें उसमें पानी भरकर रात भर के ल‍िए रख दें। इसके बाद सुबह उठते ही उस पानी को पी लें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा 11 गुरुवार तक न‍ियम‍ित रूप से क‍िया जाए तो बुध ग्रह दोष दूर होता है।

ये उपाय दूर करेंगे आपकी सारी परेशानी

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार बप्‍पा को हरा रंग अत्‍यंत पसंद है इसल‍िए बुधवार के द‍िन हरे रंग के वस्‍त्र धारण करने चाह‍िए। अगर इस रंग का वस्‍त्र न हो तो हरे रंग का रूमाल लें और अगर कहीं बाहर जा रहे हों तो उसे अपने साथ लेकर ही जाएं। इसके अलावा बुधवार के द‍िन अगर आप कोई इंटरव्‍यू या फ‍िर परीक्षा देने जा रहे हों तो अपने सौंफ खाकर ही घर से न‍िकलें। मान्‍यता है क‍ि ये दोनों उपाय जीवन में सफलता के मार्ग खोलते हैं और परेशान‍ियां दूर करते हैं।

Tags: budhwar ke totkebudhwar ke upaayGanesha PujaLord Ganesha mantra
Previous Post

गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

Next Post

आज से शुरू हो रहे हैं पंचक, अगले 5 दिन न करें ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Next Post
Mrityu Panchak

आज से शुरू हो रहे हैं पंचक, अगले 5 दिन न करें ये काम

यह भी पढ़ें

CM Yogi

रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है यूपी, अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हम खुद करने में सक्षम हुए : मुख्यमंत्री

01/08/2024
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने UPSC परीक्षा स्थगित करने की याचिका पर की सुनवाई

30/09/2020
khelo india university games

खेल प्रतिभा का प्रदर्शन, साथ मे यूपी की कला-संस्कृति का दर्शन

17/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version