• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकेंड पर बनाएं पनीर टोस्ट, बच्चे हो जाएंगे खुश

Writer D by Writer D
12/08/2023
in फैशन/शैली, खाना-खजाना
0
paneer toast

paneer toast

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्चों के स्कूल की छुट्टियां हैं। ऐसे में बच्चों की छुट्टियां मजेदार बनाने के लिए घर पर उनके लिए कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। अगर बच्चों के ब्रेकफास्ट में कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए पनीर टोस्ट (Paneer Toast) बनाने की रेसिपी। यह बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला देगा। पौष्टकिता से भरपूर पनीर टोस्ट (Paneer Toast) को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

ब्रेड – 4-5
पनीर कद्दूकस – 1 कप
मक्खन – 1 टेबलस्पून
प्याज – 1/2
टमाटर – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
शिमला मिर्च – 1/2
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
टोमेटो सॉस – 2 टेबल स्पून
धनिया पत्ती कटी – 2 टेबलस्पून
हरी चटनी – 4 टी स्पून
चिली फ्लेक्स – 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि

पनीर टोस्ट (Paneer Toast) बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काट लें। अब एक कड़ाही में मक्खन डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। जब मक्खन गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें थोड़ी सी बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भूनें। इसके बाद बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए पकाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर कुछ देर तक सॉट करें।

अब इस मिश्रण में कटे टमाटर डालें और इसे तक तब भूनें जब तक कि प्याज और टमाटर दोनों अच्छे से नरम ना हो जाएं। इसके बाद इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हल्दी, चिल्ली फ्लेक्स और स्वादानुसार नमक डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में टोमेटो सॉस डालकर मिलाएं और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि मसालों में से भीनी खुशबू न आने लगे।

जब मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर मिक्स कर दें और आखिर में बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला लें। पनीर मिश्रण बनकर तैयार हो गया है। इसके बाद ब्रेड लें और उसे एक नॉनस्टिक पैन/तवे पर दोनों ओर मक्खन लगाकर रोस्ट करें।

जब ब्रेड का रंग सुनहरा भूरा हो जाए तो उसे तवे से उतार लें। अब ब्रेड के चारों ओर हरी चटनी लगाएं और उसके ऊपर पनीर मिश्रण फैला दें। आखिर में टोस्ट को आधा काट लें। आपका स्वादिष्ट पनीर टोस्ट (Paneer Toast) बनकर तैयार है। इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

Tags: Paneer ToastrecipeRecipe in Hindispecial recipe
Previous Post

निर्वाचन संबंधी लापरवाही के मामलों में चार निलंबित

Next Post

इस स्वभाव वाले व्यक्ति होते हैं खतरनाक

Writer D

Writer D

Related Posts

Mango Stuffed Malai Kulfi
खाना-खजाना

मैंगो मलाई कुल्फी से तपती गर्मी को बनाएं Cool-Cool

07/05/2026
Must eat seasonal vegetable 'Masala Jackfruit' Know the recipe
Main Slider

जरूर खाए मौसमी सब्जी ‘मसाला कटहल’ जानिए विधि

07/05/2026
Give fabulous gifts to your mother on Mother's Day, mother will be happy
ख़ास खबर

मदर्स डे पर अपनी माँ को दे शानदार तोहफे, मां हो जाएंगी खुश

07/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are fond of eating paan, then make pan-gulakand at home
Main Slider

पान खाने के शौक़ीन हैं तो, घर पर ही बनाए पान-गुलकन्द

07/05/2026
Next Post

इस स्वभाव वाले व्यक्ति होते हैं खतरनाक

यह भी पढ़ें

Arvind Panagariya

वित्त आयोग ने की उत्तर प्रदेश की सराहना, कहा- उप्र बहुत ही अच्छी तरह से संचालित राज्य

04/06/2025
relationship

लिव-इन रिलेशनशिप पर आया पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

30/12/2020
Keral Monsoon

बारिश और भूस्खलन का कहर, 21 लोगों की मौत के बाद सेना को किया गया अलर्ट

17/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version