Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Paralympic : प्रमोद भगत ने भारत को दिलाया चौथा स्वर्ण पदक

pramod bhagat

pramod bhagat

जापान की कैपिटल टोक्यो में चल रहे पैरालिंपिक में इंडिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन अब भी जारी है। शनिवार को इंडिया की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ गया है। प्रमोद भगत ने मेंस की एकल बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में ब्रिटिश खिलाड़ी डेनियन बेथल को 2-0 से करारी हार दी। इस समय जारी प्रतियोगिताओं मे यह भारत का चौथा गोल्ड है। इसके भारत के नाम अबतक 16 पदक हो गए हैं। टोक्यो पैरालिंपिक 2021 में भारत के लिए अबतक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

क्या है सौर्य तूफान और क्यों है इंटरनेट यूजर्स के लिए खतरा?

इंडिया को शनिवार को बैटमिंटन की टीम ने शानदार कामयाबी दिलवाई। प्रमोद भगत, सुहास एल यथिराज और कृष्णा नागर ने अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। भगत ने टोक्यो पैरालिंपिक में बैडमिंटन में भारत को पहला पदक दिलाया। इससे पहले भगत ने शनिवार को टोक्यो पैरालिंपिक के पुरुष एकल एसएल-3 सेमीफाइनल में जापान के फुजीहारा को 21-11, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया था।

Exit mobile version