Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

NIA के सामने पेश हुए परमबीर, SUV में मिले विस्फोटक मामले में दर्ज होगा बयान

former DGP Parambir Singh

former DGP Parambir Singh

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह  दक्षिण मुंबई के एक पॉश इलाके में एसयूवी पाए जाने के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को यहां एनआईए के समक्ष पेश हुए।

इस एसयूवी में विस्फोटक सामग्री पाई गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि सिंह कार से सुबह करीब साढ़े नौ बजे दक्षिण मुंबई में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के कार्यालय पहुंचे।

पुलिस टीम को देखकर कर्मनाशा नदी में कूदे तीन पशु तस्कर, सिर में चोट लगने से मौत

सिंह को 25 फरवरी को एसयूवी बरामद किए जाने और उसके बाद ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के बाद पिछले महीने मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था। इस एसयूवी में विस्फोट सामग्री पाई गई थी। सिंह अभी होम गार्ड्स के महानिदेशक पद पर हैं।

सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने मामले में बयान दर्ज कराने के लिए सिंह को तलब किया था। एनआईए ने दक्षिण मुंबई के एक पॉश इलाके में वाहन खड़ा करने में कथित भूमिका के लिए सहायक पुलिस निरीक्षक सजिन वाजे को पिछले महीने गिरफ्तार किया था।

दबंगों ने युवक को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, मुख्यारोपी गिरफ्तार

उसने मनसुख हिरेन की हत्या के संबंध में निलंबित पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गोर को भी गिरफ्तार किया था। हिरेन का शव पांच मार्च को ठाणे के मुंब्रा क्रीक में पाया गया था।

Exit mobile version