• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संसद का बड़ा एक्शन, निलंबित सांसदों की लॉबी-गैलरी और चैंबर पर लगी रोक

Writer D by Writer D
20/12/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Parliament

Parliament

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद (Parliament) से निलंबित सांसदों (Suspended MPs) के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया गया है। लोकसभा सचिवालय ने इन सांसदों को संसद की लॉबी-गैलरी और चैंबर में एंट्री पर रोक लगा दी है। फिलहाल ये सांसद संसद भवन का मुंह नहीं देख पाएंगे। बता दें कि संसद के दोनों सदनों से अब तक 141 सांसदों को निलंबित किया गया है। इनमें 95 सांसद लोकसभा से हैं जबकि 46 सांसद राज्यसभा से हैं।

मंगलवार को लोकसभा से 49 सांसदों को सस्पेंड (Suspended MPs) किया गया था। इससे पहले सोमवार को संसद से 92 सांसदों को सस्पेंड किया गया था। इनमें 46 सांसद लोकसभा और 46 सांसद राज्यसभा से थे। मंगलवार को जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया, उनमें फारूक अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले, शशि थरूर, डिंपल यादव, ज्योत्सना महंत समेत कई नेता शामिल हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इतनी बड़ी संख्या में सांसदों का निलंबन (Suspended MPs) हुआ हो। 34 साल पहले भी इस तरह की कार्रवाई हुई थी। साल 1989 में 63 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे ने कहा कि मोदी सरकार कानून पास कराने के लिए ऐसा कर रही है। वह नहीं चाहती कि भारत के लोग विपक्ष की बात सुनें। विपक्ष विहीन संसद में वह अब बिना चर्चा कानून पारित कर सकती है।

‘मैं भी 20 साल से सह रहा हूं अपमान’, पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से की फोन पर बात

बता दें कि सोमवार से 92 सांसदों के निलंबन के बाद से दोनों सदनों (Parliament)से जबरदस्त हंगामा हो रहा है। विपक्षी सांसद संसद के बाहर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर संसद में खूब घमासान मचा है। विपक्षी सांसद लगातार इसको लेकर लगातार सवाल पूछ रहे हैं। वो इस मुद्दे पर संसद में बहस करना चाहते हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार इस मुद्दे पर बहस नहीं करना चाहती।

संसद (Parliament) के अंदर अराजकता का माहौल

विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि कि संसद के अंदर अराजकता का माहौल है। देश की संसदीय प्रणाली पर अब रत्ती भर भरोसा नहीं है। बता दें कि मंगलवार को टीएमसी सांसद ने कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति की मिमिक्री की थी। उनका मजाक उड़ाया था। जब बनर्जी धनखड़ की नकल उतार रहे थे तब राहुल गांधी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे।

Tags: 141 mps suspendeddelhi newsNational newsParliamentsuspended mps
Previous Post

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 दिन के लिए इंटरनेट बैन; जिला मजिस्ट्रेट ने दिया ये आदेश

Next Post

कोरोना के बढ़ते केस ने फिर बढ़ाई टेंशन, अब इन दो राज्यों में भी मिला नया वेरिएंट

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Corona

कोरोना के बढ़ते केस ने फिर बढ़ाई टेंशन, अब इन दो राज्यों में भी मिला नया वेरिएंट

यह भी पढ़ें

mayawati

श्रमिकों के पलायन पर मायावती की केजरीवाल को फटकार, कहा- पहले भी यही नाटक किया था

08/05/2021
Lalu Yadav

चारा घोटाला: लालू यादव को डोरंडा मामले में पांच साल की सजा

21/02/2022
Kangana Ranaut

कंगना रनौत व उनकी बहन रंगोली को मुंबई पुलिस का समन

21/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version