• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परवेज़ का घर बना पूजा की शादी का मंडप, ऐसे किया हिंदू बेटी को विदा

Writer D by Writer D
24/04/2022
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। जिले में एक मुस्लिम परिवार ने रमजान के पवित्र महीने में भाईचारे की मिसाल पेश की है। यहां से आपसी सौहार्द की सुकून देने वाली तस्वीर सामने आई हैं।

दरअसल पूजा (Puja) के सिर से पिता का साया उठ गया था। उसे लगता था कि उसकी शादी (Wedding) कभी नहीं हो पाएगी। इस बात की जानकारी जब पड़ोस में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार को हुई तो उन्होंने उसकी शादी धूमधाम से कराई। अपने घर के अंदर मंडप बनवाया। मुस्लिम महिलाओं ने मंगल गीत गाए। उसके बाद सुबह में अपने से घर से ही उसे विदा किया।

आजमगढ़ शहर के एलवल मोहल्ले के रहने वाले राजेश चौरसिया पान की दुकान लगाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी बहन शीला के पति की दो साल पहले कोरोना काल में मौत हो गयी थी। इसके बाद चौरसिया ने अपनी भांजी पूजा की शादी करने की ठानी।

शादी की रस्म पूरी कराते पूजा के परिजन।

उन्‍होंने अपनी भांजी पूजा चौरसिया की शादी तय भी कर दी, लेकिन मुश्किल ये थी कि राजेश के पास केवल रहने के लिए घर के सिवाय कुछ भी नहीं था। यही नहीं, उनकी आर्थिक हालत भी अच्छी नहीं थी, जिससे भांजी की शादी कर सकें।

कालसर्प दोष के अशुभ फल से बचने के लिए करें ये उपाय

मुस्लिम के घर में सजा मंडप

राजेश चौरसिया अपनी भांजी की शादी की जद्दोजहद में थे। इस बीच उन्‍होंने अपने पड़ोस में रहने वाले परवेज से भांजी की शादी के लिए मंडप लगाने की बात कही। यह सुनते ही परवेज मदद के लिए आगे आए। परवेज के घर के आंगन में न सिर्फ मंडप सजा बल्कि मंगल गीत भी गाए गए।

इसी मंडप के अंदर पूजा की शादी हुई।

इसके बाद 22 अप्रैल को जौनपुर जिले के मल्हनी से बारात आंगन में पहुंची तो द्वाराचार और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे और सिन्दूरदान की रस्म संपन्न हुई। इस दौरान हिन्दू-मुस्लिम महिलाएं मिलकर देर रात तक शादी में मंगल गीत गाती रहीं।

सोने की चेन पहनाकर पूरी की शादी की रस्म

सुबह बारात विदा होने से पहले खिचड़ी रस्म शुरू हुई तो राजेश ने अपनी क्षमता के अनुसार वर पक्ष को विदाई दी। इसी रस्म के दौरान पड़ोसी परवेज ने दूल्हे के गले में सोने की चेन पहनाई, जिसे वहां मौजूद लोगों की खूब वाहवाही मिली।

वहीं, परवेज की पत्नी नादिरा ने बताया कि रमजान के महीने में उन्होंने अपने घर पूजा-पाठ कराई। इसका उन्हें कोई शिकवा नहीं है, बल्कि खुशी है कि हमने एक बेटी की शादी धूमधाम से की है। साथ ही कहा कि धर्म सबका अलग-अलग भले हो, लेकिन उन्होंने इंसानियत निभाई है।

Tags: azamgarh newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup news
Previous Post

JMM नेता की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, गोलियों से छलनी किया पूरा शरीर

Next Post

सांबा पहुंचे पीएम मोदी, हाथ जोड़कर जनता का किया अभिवादन

Writer D

Writer D

Related Posts

Sheep
Main Slider

भेड़ों के झुंड पर धारदार हथियार से हमला, 30 से ज्यादा की मौत

21/02/2026
4 people died in a road accident
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

21/02/2026
Jagadguru Rambhadracharya
Main Slider

कानून को वापस लेना ही होगा… UGC को लेकर रामभद्राचार्य का सरकार पर हमला

21/02/2026
उत्तर प्रदेश

सपा के पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी अरेस्ट

21/02/2026
CRPF vehicle falls into river near Srinagar
Main Slider

श्रीनगर के पास नदी में गिरा CRPF का वाहन, 7 जवान घायल

21/02/2026
Next Post

सांबा पहुंचे पीएम मोदी, हाथ जोड़कर जनता का किया अभिवादन

यह भी पढ़ें

Blood Donate Camp

अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कहा “स्वैच्छिक प्रयासों से बनता है सशक्त समाज”

29/06/2025
amitabh bacchan

अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की प्रतिमा पर जलाया गया दीया

16/11/2020
Fierce fire

आसमान से बरसे अंगारे, हाई राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, देखें खौफनाक Video

27/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version