• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली से लखनऊ पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री की मौत

Writer D by Writer D
21/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Air India

Air India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ पहुंची एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में यात्री की मौत का मामला सामने आया है। यह फ्लाइट सुबह 8:10 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंची थी। यात्री अचेत अवस्था में था और उसने अपनी सीट बेल्ट तक नहीं खोली थी। वहीं, अस्पताल ले जाते समय यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशिफ दौला अंसारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से Air India की फ्लाइट आई 2485 सुबह 8:10 बजे लखनऊ पहुंची थी। सूत्रों के अनुसार, यात्री को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन फ्लाइट लैंडिंग के समय यह घटना हुई जिससे किसी का ध्यान उस पर नहीं गया। यात्री अचेत अवस्था में था और उसने अपनी सीट बेल्ट तक नहीं खोली थी। जिसके बाद फ्लाइट के क्रूर सदस्यों ने एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि यात्री को तुरंत सीपीआर और अन्य प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद यात्री को अस्पताल के लिए लाइव सपोर्ट एंबुलेंस से रवाना किया गया। लेकिन, तमाम कोशिशें के बावजूद यात्री की जान नहीं बच पाई। एक सहयात्री के अनुसार, पीड़ित की पहचान बिहार के गोपालगंज के 52 वर्षीय आशिफ दौला अंसारी के रूप में हुई है, जब एक परिचारिका उसके पास भोजन की प्लेट और पेय पदार्थ साफ करने के लिए आई, तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

न्यूयॉर्क जा रही Air India की फ्लाइट में बम की धमकी, बीच रास्ते से मुंबई लौटा विमान

अंसारी के पास बैठे डॉक्टरों के एक समूह ने उसकी जांच की और पुष्टि की कि उसकी पल्स नहीं चल रही थी। फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने कहा, “पीड़ित ने अपनी सीटबेल्ट भी नहीं खोली थी और न ही अपने भोजन की प्लेट को छुआ था।”

सीसीएसआई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘आज सुबह, एक पुरुष यात्री, जो अस्वस्थ था, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। हमारी मेडिकल टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, उसे एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाने से पहले प्राथमिक उपचार प्रदान किया। हमें यह जानकर बहुत दुख हुआ कि बाद में उसकी मृत्यु हो गई। इस कठिन समय में हमारी हार्दिक संवेदनाएँ उसके परिवार के साथ हैं।’ अंसारी की मौत के आसपास की परिस्थितियाँ अभी भी अस्पष्ट हैं, और अधिकारियों ने घटना की जाँच शुरू कर दी है

Tags: Air IndiaLucknow News
Previous Post

ईद पार्टी को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें रेसिपी

Next Post

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Festival Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
Munj craft changed Rajni Bala's world
उत्तर प्रदेश

परंपरा से प्रगति तक: मूंज शिल्प ने बदली रजनी बाला की दुनिया

02/03/2026
Sewage
उत्तर प्रदेश

यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य

02/03/2026
Holi Milan function organised in Haryana Assembly
Main Slider

बजट के बाद हरियाणा विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन

02/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह: मुख्यमंत्री

02/03/2026
Next Post
CM Yogi visited Maa Pateshwari

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन

यह भी पढ़ें

Election Campaign

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार को गति देने के लिए मोदी, योगी समेत 19 दिग्गजों की डिमांड

21/03/2024
Guru Pushya Yoga

दिवाली से पहले बन रहा गुरु पुष्य योग, जानें महत्व

22/10/2024
Delhi Assembly

आतिशी समेत 21 विधायक तीन दिनों के लिए सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

25/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version