भोजपुरी गानों का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। पवन सिंह के गाने भोजपुरी गाने पसंद करने वालों में खूब पॉपुलर हैं। बात जब पवन सिंह के गानों की हो और बात उनके सुपरहिट सॉन्ग ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ की ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। इन दिनों एक बार फिर यह गाना दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है।
काजल राघवानी के साथ पवन सिंह की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। दोनों ही भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में एक हैं, जिनके गाने सुनते ही लोग झूमने लगते हैं।
ऐसे में इन दोनों सुपरस्टार के एक सुपरहिट गाने ने लोगों को फिर से दीवाना बना दिया है। दोनों सुपरस्टार्स का यह गाना कोई दूसरा नहीं बल्कि ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ है, जिसने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
किंग खान ने गौरी खान के साथ किया कुछ ऐसा की पूरे परिवार के उड़ गए होश
यह गाना एक बार फिर से लोगों के बीच वायरल हो रहा है। ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ में काजल राघवानी और पवन सिंह की बोल्ड केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है। यूट्यूब पर यह गाना 2016 में अपलोड किया गया था और इसे अब तक 35 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को अब तक 868K लाइक भी मिल गए हैं और लाइक्स और व्यूज का यह सिलसिला अभी भी जारी है।