• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आरिफ के सारस के बाद मोर और SHO की दोस्ती वायरल

Writer D by Writer D
10/07/2023
in उत्तर प्रदेश, हरदोई
0
Peacock

Peacock

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में राष्ट्रीय पक्षी मोर (Peacock) और थानाध्यक्ष (SHO) की दोस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोर और थानाध्यक्ष की दोस्ती का वीडियो वायरल होने के बाद में पूरे जिले में पक्षी और पुलिसकर्मी की दोस्ती की चर्चाएं आम हो चली हैं, दरअसल यह मोर थानाध्यक्ष के एक बार आवाज देने पर पल भर में उनके पास आ जाता है। थानाध्यक्ष जितनी देर थाने में मौजूद रहते हैं, यह मोर उनके आसपास बना रहता है।

थानाध्यक्ष और मोर (Peacock) की दोस्ती के किस्से क्षेत्र में लोगों के अल्फाजों में बयां हो रहे हैं। आसपास के लोगों का यहां तक कहना है कि जब मोर थानाध्यक्ष को नहीं देखता है तो परेशान होने लगता है और थाने के कैंपस में इधर से उधर घूम कर उन्हें ढूंढता रहता है। मोर की इस हरकत को देखकर थानाध्यक्ष भी उसका हाल चाल लेना नहीं भूलते हैं। वह सुबह होते ही उसे आवाज देकर बुलाते हैं और उसके साथ काफी समय व्यतीत करते हैं।

हरदोई के अरवल थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया और राष्ट्रीय पक्षी मोर की दोस्ती के चर्चे इन दिनों हरदोई में हर जुबान पर हैं। मोर और श्यामू की दोस्ती थाना परिसर में इस कदर बढ़ी हुई है कि वह एक-दूसरे के आसपास ही नजर आते हैं। सुबह से शाम तक पुलिसिंग की दिनचर्या में काफी समय थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया का मोर के साथ ही व्यतीत होता है। सुबह, दोपहर और शाम को श्यामू कनौजिया इस मोर को दाना चुकाना नहीं भूलते हैं।

थाना कैंपस में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों का कहना है कि मोर (Peacock) सुबह से ही थानाध्यक्ष को ढूंढने लगता है। क्षेत्रीय निवासी निखिल दीक्षित का कहना है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर और थानाध्यक्ष की दोस्ती के चर्चे हर जुबान पर हैं। हर व्यक्ति इस दोस्ती की चर्चा करता हुआ नहीं थक रहा है। वहीं अक्सर थाने में जाने वाले बीजी मिश्रा का कहना है कि यह मोर सुबह होते ही थानाध्यक्ष को एक नजर देखने के लिए व्याकुल हो जाता है।

कानपुर चिड़ियाघर पहुंचा आरिफ, दोस्त को देखकर ‘बेचैन’ हुआ सारस

थानाध्यक्ष के न दिखाई देने पर यह आवाज लगाता है। एक-दूसरे के साथ यह दोनों काफी समय बिताते हैं। वहीं थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया कहते हैं कि तबादले के बाद यह मोर उन्हें इस थाने में दिखा था। उन्होंने इसे थोड़ा सा दाना डाल दिया था। तभी से यह काफी क्लोज आ गया। अब उनके हाथ से ही दाना खाता है। सुबह होते ही ढूंढ कर उनसे मिलता है।

पुलिसकर्मियों ने बताया कि थानाध्यक्ष जब कहीं चले जाते हैं तो यह व्याकुल होने लगता है। काफी तेज बोलकर आवाज देकर उन्हें बुलाने की कोशिश करता है। थाना कैंपस में आते ही वह उनके पास आ जाता है। राष्ट्रीय पक्षी मोर और थानाध्यक्ष की दोस्ती का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

वहीं प्रभागीय निदेशक वन शशिकांत अमरेश का कहना है कि राष्ट्रीय पक्षी मोर संरक्षित प्राणी है। यह अक्सर जंगलों से लेकर गांव देहात में भी पाया जाता है। इंसानी बस्तियों के बीच में यह पक्षी अक्सर इंसानों से दोस्ती बना लेते हैं। बिना हानि पहुंचाए अगर इसके साथ किसी के द्वारा इसका संरक्षण और रखरखाव और बचाव किया जा रहा है तो यह काफी अच्छी बात है।

Tags: Hardoi newsup news
Previous Post

दो चरणों में योगी सरकार करेगी खरीफ फसलों की ‘ई-पड़ताल’

Next Post

रॉकेट बना मुकेश अंबानी का ये शेयर, कुछ ही मिनटों में कमाएं इतने करोड़

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि महापुरुषों के परंपरा के भाग्यविधाता: सीएम योगी

07/10/2025
Rahul Gandhi
Main Slider

रायबरेली लिंचिंग पर राहुल गांधी का हमला — भीड़ की नहीं, संविधान की चलेगी

07/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

Mission Shakti 5.0 :आत्मरक्षा के गुर सिखाकर बालिकाओं को सशक्त बना रही योगी सरकार

06/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

देवीपाटन मंडल में ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ से गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर

06/10/2025
CM Yogi worshiped Baba Vishwanath
Main Slider

मुख्यमंत्री ने की बाबा विश्वनाथ की आराधना, ’काशी कोतवाल’ काल भैरव के दर पर भी झुकाया शीश

06/10/2025
Next Post
Reliance Industries

रॉकेट बना मुकेश अंबानी का ये शेयर, कुछ ही मिनटों में कमाएं इतने करोड़

यह भी पढ़ें

Telegram launches web apps for users, know what will be the new feature

टेलीग्राम ने यूजर्स के लिए लान्च किए वेब ऐप, जानिए क्या मिलेगी नई सुविधा

17/04/2021

अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 15 बाइकों के साथ चार गिरफ्तार

03/07/2021
CSIR-UGC NET

CSIR UGC NET एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

22/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version