• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर चिड़ियाघर पहुंचा आरिफ, दोस्त को देखकर ‘बेचैन’ हुआ सारस

Writer D by Writer D
11/04/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Stork

Arif and Stork

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले आरिफ (Arif) और सारस (Stork) के बीच के दोस्ती के किस्से तो आपने सुने ही होंगे। उनके बिछड़ने का वाक्या भी पता होगा। आज एक बार फिर आरिफ अपने सारस दोस्त से मिलने कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे। सारस का क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद आरिफ को चिड़ियाघर में जाने की इजाजत दी गई थी।

जैसे ही आरिफ आज बाड़े के पास पहुंचे तो सारस (Stork) खुशी से चहकने लगा। वह बेचैन दिखा। आरिफ ने सारस को उडने के लिए कहा तो वह बाड़े के अंदर ही उड़ने लगा। आरिफ और सारस के बीच कुछ मिनट की मुलाकात कराई गई। कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन अभी सारस को बाड़े में ही रखेगा और उसके हाव-भाव की निगरानी की जाएगी।

पक्षी विहार से चिड़ियाघर लाया गया था सारस (Stork)

उत्तर प्रदेश में अमेठी के रहने वाले आरिफ के दोस्त सारस पक्षी को वन विभाग ने कानपुर के चिड़ियाघर में भेज दिया था। बता दें कि वन विभाग ने सारस को आरिफ के यहां से पकड़ा था, इसके बाद उसे रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार ले जाया गया था और कानपुर के चिड़ियाघर में सारस को 15 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा गया था।

आरिफ का कैसे दोस्त बना था सारस (Stork)?

बता दें कि अमेठी के आरिफ खान गुर्जर ने घायल सारस की देखभाल की थी, जिसके बाद आरिफ के साथ सारस रहने लगा था। सारस महीनों तक अमेठी के मांडखा गांव में आरिफ के साथ ‘परिवार के सदस्य’ की तरह रहा। इसी बीच अखिलेश यादव भी अमेठी पहुंचे और आरिफ-सारस से मिले थे। इसके बाद वन विभाग की टीम एक्टिव हुई और कार्रवाई शुरू हुई।

वन अधिकारियों ने आरिफ से सारस को लेकर रायबरेली के समसपुर पक्षी अभयारण्य में पहुंचा दिया। आधिकारियों ने कहा था कि ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि सारस अपने ‘प्राकृतिक वातावरण’ में रह सके। रायबरेली के बाद सारस को कानपुर के चिड़ियाघर में पहुंचा दिया गया था।

‘वो 30 अप्रैल को मार दूंगा”, सलमान खान को फिर मिली धमकी

इसी बीच वन विभाग के अधिकारियों ने आरिफ के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और नोटिस जारी किया है। हालांकि, अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले को बंद कर देगी और उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाएगी, क्योंकि उसने सिर्फ एक घायल पक्षी की मदद की थी।

Tags: arfi and storkarifkanpur newsKanpur zoostork
Previous Post

‘वो 30 अप्रैल को मार दूंगा”, सलमान खान को फिर मिली धमकी

Next Post

अतीक को फिर यूपी लाने अहमदाबाद पहुंची पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

NRHM कर्मचारियों को नियमित करे सरकार: मायावती

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी से मिले लूटा एवं लुआक्टा के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल, शिक्षक समस्याओं पर की चर्चा

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

परौंख से राष्ट्रपति भवन तक का सफर भारतीय लोकतंत्र की विजयगाथा: केशव प्रसाद मौर्य

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर समय गंवाने के बजाय महापुरुषों की जीवनी और प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ें युवा: मुख्यमंत्री

14/10/2026
Next Post
Atiq Ahmed

अतीक को फिर यूपी लाने अहमदाबाद पहुंची पुलिस

यह भी पढ़ें

बीजेपी का जानें खेल? Know BJP's game?

बिहार चुनाव : बीजेपी ने लोजपा को बताया वोट कटवा, अब प्रभारी भूपेंद्र यादव ने साधी चुप्पी, जानें खेल?

18/10/2020
Borewell

जीत गई जिंदगी! 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित निकाला गया

23/07/2023
Discharge corona report from cabinet minister Brajesh Pathak Hospital comes negative

कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक अस्पताल से डिस्चार्ज कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version