• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोग करते रहे योग, चोरों ने उड़ा दिये इतने लाख के मोबाइल

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, झाँसी
0
Loot
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के झांसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार सुबह एक ओर लोग तथा प्रशासन योग करने में लगा था वहीं दूसरी ओर चोरों ने शहर के व्यस्ततम चौराहे के पास नगर निगम के गेट के सामने स्थित एक मोबाइल की दुकान से 40 लाख की कीमत के मोबाइल ही साफ कर दिये।

पुलिस ने बताया कि मिशन कम्पाउण्ड निवासी नितेश अग्रवाल की नगर निगम गेट के सामने वीआर ट्रेडर्स के नाम से मोबाइल की दुकान है, इसी दुकान से चोरों ने मोबाइल उडाये यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

योग दिवस पर पूरा महानगर योग ऑन या ऑफलाइन योग करने में खोया था। उसी दौरान नवाबाद थाना पुलिस की नाक के नीचे से नगर के मुख्य इलाइट चौराहे पर नगर निगम गेट के ठीक सामने स्थित एक मोबाइल शॉप में चोरों ने 40 लाख कीमत के मोबाइलों पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो दुकान के अंदर मोबाइल के डिब्बे बिखरे पड़े थे। नितेश ने इसकी सूचना तुरन्त पास ही स्थित नवाबाद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटना पर सीओ सदर एके चौरसिया , नबाबाद प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस बल जा पहुंचा। दुकानदार ने बताया कि चोरी गए मोबाइल फोन की कीमत लगभग 40 लाख है।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गयी। इसमें नजर आ रहा है कि घटना को सुबह साढ़े छह बजे दिन के उजाले में महज 38 मिनट में अंजाम दिया गया। पहले कुछ लोग पहुंच कर दुकान का शटर टेढ़ाकर एक लड़के को दुकान के अंदर घुसा देते हैं, उसके बाद जब वह पूरा माल निकाल लेता है तब वह बाहर आता है। जहां उसके साथी सड़क की तरफ चादर तानकर उसी की आड़ में लड़के को बाहर निकाल लेते हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

इस जिले में मिला विश्व का पहला आप्टिक न्यूराइटिस बीमारी का मरीज !

Next Post

बेटे से कहा, अपना काम मैंने कर दिया है, पुलिस को बुला ले… जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Nautapa
धर्म

नौतपा में करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग

15/05/2026
Food
Main Slider

भोजन से जुड़ी ये घटनाएं देती हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानें इनके बारे में

15/05/2026
vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Next Post
murder

बेटे से कहा, अपना काम मैंने कर दिया है, पुलिस को बुला ले... जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

55 दिनों के बाद अनिरुद्ध दवे को अस्पताल से मिली छुट्टी, फैंस हुए खुश

26/06/2021

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूरी कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा

18/09/2021

देश में कोरोना रिकवरी दर 85.82 फीसदी, 59.88 लाख से अधिक लोग रोगमुक्त

10/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version