• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जिले में मिला विश्व का पहला आप्टिक न्यूराइटिस बीमारी का मरीज !

Writer D by Writer D
22/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, स्वास्थ्य
0
optic neuritis

optic neuritis

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना से अब नये—नये रोग सामने आ रहे हैं। कोरोना से जहां लोगों का भय कम होने लगा तो ब्लैक फंगस आ गया और लोगों में फिर भय व्याप्त हो गया। हालांकि ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या कोरोना की अपेक्षा नगण्य है। ब्लैक फंगस को लेकर अभी सही से सभी लोग जान भी नहीं पाये कि अब एक और बीमारी ब्लैक फंगस से भी आगे निकल चुकी है।

खास बात यह है कि यह बीमारी भी कोरोना से जुड़ी है और तीसरे चरण की है, यानी ब्लैक फंगस से ग्रसित मरीज को ही नई बीमारी आप्टिक न्यूराइटिस हुई है और इसका पहला मरीज कानपुर के मेडिकल कालेज में पाया गया। इस नई बीमारी को लेकर जहां मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ शोध कर रहे हैं तो वहीं अन्तरराष्ट्रीय जनरल में भी इस बीमारी को प्रकाशित करने की कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, ताकि दुनियाभर के विशेषज्ञ डाक्टर अपनी राय दे सकें। मेडिकल कालेज के नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा. परवीन खान का दावा है कि इस बीमारी का विश्व का पहला मरीज कानपुर में पाया गया, जिस पर शोध कार्य चल रहा है।

गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज से संबद्ध लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट) में 20 दिन पहले 37 साल के आशीष को एडमिट किया गया था। वह पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज था और आंखो में तकलीफ होने पर उसे ब्लैक फंगस की आशंका हुई। नेत्र रोग विभाग के विभागध्यक्ष डा. परवीन खान की देखरेख में ब्लैक फंगस वार्ड में भर्ती मरीज को जब डाक्टरों ने देखा तो उन्हे ब्लैक फंगस से भी आगे कुछ समझ में आया।

इस पर डा. परवीन खान ने स्टडी की और नई बीमारी का नाम ऑप्टिक न्यूराइटिस दिया। फिलहाल उसकी आंखों की रोशनी प्रभावित हुई है, डा. खान का दावा है कि यह ऑप्टिक न्यूराइटिस का विश्व में पहला मरीज है। बताया कि आशीष के केस में ब्लैक फंगस के एक नए प्रभाव को उजागर किया है, जिसमें फंगल संक्रमण से नसों में सूजन आ जाती है और रोशनी जा सकती है। इस केस से यह भी पता चला है कि ब्लैक फंगस ब्लड से ही नहीं नस के जरिए भी दिमाग तक पहुंच सकता है।

स्टेरॉयड देने से बढ़ेगा खतरा

विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान ने बताया ब्लैक फंगस की वजह से आर्टरी ब्लॉकेज के तो कई मरीज आए और उनका इलाज भी हमने किया, लेकिन ऑप्टिक न्यूराइटिस का यह पहला मरीज है। फिलहाल उसकी दोनों आंखों की रोशनी काफी प्रभावित हुई है। खान के मुताबिक इस फंगल संक्रमण से नसों में सूजन आ जाती है और खून के थक्के जम जाते है जिसकी वजह से मरीज की आंखों की रोशनी चली जाती है।

बताया कि इस नये रोग का इलाज करने में सबसे बड़ी बाधा आ रही है कि ऐसे मरीज को स्टेरॉयड नहीं दिया जा सकता है, जबकि ब्लैक फंगस और कोरोना में स्टेरॉयड दिया जाता है। इस नये रोग से ग्रसित रोगी को अगर स्टेरॉयड दिया जाय तो खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में रोगी का इलाज करना चुनौती बना हुआ है, फिलहाल पूरा प्रयास किया जा रहा है कि पहले रोगी को किसी भी तरह से बिना किसी क्षति के सही किया जाये।

बताया इस रोग को अन्तरराष्ट्री जनरल में प्रकाशित करने के लिए पूरे कागजात तैयार कर लिये गये हैं। अन्तरराष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित होने के बाद दुनिया भर के डाक्टर्स अपनी—अपनी राय दे सकेंगे, जिससे शोध करने में सहायता मिलेगी।

Tags: kanpur newsoptic neuritis
Previous Post

यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो घायल

Next Post

लोग करते रहे योग, चोरों ने उड़ा दिये इतने लाख के मोबाइल

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Loot

लोग करते रहे योग, चोरों ने उड़ा दिये इतने लाख के मोबाइल

यह भी पढ़ें

LPG सिलेंडर पर मई से नहीं मिली सब्सिडी

02/11/2020
Omar Abdullah

ईवीएम मुद्दे पर कांग्रेस को बड़ा झटका, सहयोगी उमर अब्दुल्ला ने बनाई दूरी

15/12/2024
CM Vishnudev Sai

गिरौदपुरी मेला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

16/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version