• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वोट डालकर भाजपा को कूटने का काम करेंगे चित्रकूट के लोग : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
22/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, चुनाव 2022, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को चित्रकूट (Chitrakoot) में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चित्रकूट जनपद की सभी सीटें सपा गठबंधन को मिलने जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि चित्रकूट के लोग वोट (Vote) डालकर भाजपा (BJP) को कूटने का काम करेंगे। भाजपा के लोग कहते हैं गर्मी निकाल देंगे। जबसे प्रथम दूसरे चरण का वोट पड़ा है इनके नेता कार्यकर्ता ठण्डे पड़ गये हैं।

गर्मी निकालने वाले बाबा की जनता निकालेगी भाप : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार व महंगाई दुगनी हुई। किसानों को खाद नहीं मिली। यह वही भाजपा के नेता हैं जो कहते थे कि हवाई चप्प्ल पहनने वाला हवाई जहाज से चलेगा। सोचिए डीजल और पेट्रोल की कीमत कहां पहुंच गयी। यह अगर सरकार में दुबारा आ गये तो पेट्रोल आपको 200 रूपये में खरीदना पड़ेगा। इनके लोग गरीबों की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी भर रहे हैं। नौजवान साथियों को भरोसा दिलाया था कि नौकरी देंगे।

डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई दोगुना हो गया : अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने शिक्षामित्रों को धोखा दिया है। आज सरकार में 11 लाख पद खाली हैं। सबसे ज्यादा नौकरियां खाली हैं तो शिक्षा विभाग में। जब से कोरोना की बीमारी आई बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गयी। बच्चों के पढ़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्त करेंगे। भाजपा के लोग कोरोना के समय स्कूल बंद कर दिये और शराब की दुकान खोल दी।

हर चरण के चुनाव के साथ शून्य की ओर बढ़ रही भाजपा : अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा किसानों को खेतों को बचाने के लिए तार लगाने पड़ रहे हैं। इतनी तकलीफ परेशानी किसी सरकार ने जनता को नहीं दी।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

फिल्म शाकुंतलम का पोस्टर हुआ जारी, खूबसूरत अंदाज में नजर आईं सामंथा

Next Post

अखिलेश बाबू आज मै हिसाब देने भी आया हूं, आपका हिसाब लेने भी आया हूं : अमित शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

भराड़ीसैंण के भराड़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना

12/03/2026
CM Yogi visited and worshipped Maa Pateshwari
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन

12/03/2026
Fire breaks out in an electricity meter manufacturing factory
उत्तर प्रदेश

बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, 26 कर्मचारी झुलसे

12/03/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

20 साल से टारगेट पर थे Farooq Abdullah, जम्मू में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

12/03/2026
Sevai Custard
खाना-खजाना

इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी कस्टर्ड, ट्राई करें डिश

12/03/2026
Next Post
amit shah

अखिलेश बाबू आज मै हिसाब देने भी आया हूं, आपका हिसाब लेने भी आया हूं : अमित शाह

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा- सुशांत सिंह राजपूत में CBI जांच की मांग जायज

02/08/2020

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर

08/02/2021

छुट्टियां बिताने के लिए खूबसूरत हिल स्टेशन है रानीखेत

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version