• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी की जनता योगी को वापस उत्तराखंड भेजेगी : अखिलेश

Writer D by Writer D
04/02/2022
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
akhilesh-jayant

akhilesh-jayant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय सुनिश्चित करेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वापस उत्तराखंड भेजेगी।

अखिलेश ने अपने गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ यहां संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा है। इस बार उत्तर प्रदेश के लोग मुद्दों के आधार पर मतदान करेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वापस उनके गृह राज्य उत्तराखंड भेजेंगे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान दिया जिस पर देश चल रहा है। यह चुनाव संविधान की रक्षा का चुनाव भी है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ ले रही है।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर बृहस्पतिवार को मेरठ में हुए हमले के बारे में अखिलेश ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

अखिलेश ने सारे माफिया तत्वों के उत्तर प्रदेश छोड़ देने के भाजपा के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा  कि लोग कह रहे हैं कि अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। क्या किसी ने अपराधियों को प्रदेश छोड़ते हुए देखा है।  लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठते हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों के मसले पर कहा कि भाजपा ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दरअसल उद्योग पतियों के साथ खड़ी है और क्षेत्र के आलू उत्पादक किसान समस्याओं का सामना कर रहे हैं, कुछ किसानों ने तो अपनी आलू की फसल मुख्यमंत्री आवास के बाहर फेंक दी थी।

केंद्र सरकार द्वारा पेश आम बजट की आलोचना करते हुए अखिलेश ने कहा ैभाजपा के लोग इसे अमृत बजट कह रहे हैं तो क्या पहले जो बजट थे वह जहर वाले बजट थे।

किसानों व नौजवानों की गर्मी कैसे निकालेंगे योगी : जयंत चौधरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  गर्मी  वाले बयान पर तंज करते हुए अखिलेश ने कहा कि योगी जी हमारे मुख्यमंत्री हैं। कोई कंप्रेसर थोड़े ही हैं जो हमें ठंडा कर देंगे।

युवा मतदाताओं से मुखातिब होते हुए अखिलेश ने कहा कि जब युवाओं ने सरकार से नौकरी मांगी तो उन्हें प्रताड़ित किया गया और प्रदेश के युवा भाजपा की ऐतिहासिक पराजय सुनिश्चित करेंगे।

इससे पहले, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि पूर्व में हर साल एक करोड़ से ज्यादा पर्यटक आगरा घूमने आते थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनकी तादाद घटकर एक चौथाई रह गई है और सरकार का सहयोग नहीं मिलने की वजह से ऐसा हुआ है।  उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर सपा रालोद का गठबंधन आगरा के पर्यटन उद्योग को पहले की तरह बनाएगा।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

‘ओडीओपी एवं श्रीकाशी विश्वनाथ धाम’ झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने पर CM योगी ने दी बधाई

Next Post

अखिलेश, जयंत समेत सहित 400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post

अखिलेश, जयंत समेत सहित 400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप

यह भी पढ़ें

Nirvair Singh

फेमस सिंगर की सड़क हादसे में मौत, फिल्म जगत में छाई मायूसी

01/09/2022
horoscope

8 अप्रैल राशिफल: जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन

08/04/2021
Flood in UP

पीलीभीत में बाढ़ में फंसे 7 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट, मवेशियों को भी बचाया गया

09/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version