Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है : स्वतंत्र देव

Swatantra dev

Swatantra dev

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद की शिक्षक व खंड स्नातक चुनावों में पार्टी की सफलता को ऐतिहासिक करार देते हुये मतदाताओं का आभार जताया है।

श्री सिंह ने रविवार को जारी बयान में कहा “ लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि है। प्रदेश की जनता ने जिस तरह से अपना अपार समर्थन और विश्वास भाजपा में जताया है उससे हमें आगे भी जनकल्याण की राह पर आगे बढ़ने और जनाकाक्षांओं को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।”

उन्होने कहा कि शिक्षक खंड के चुनाव में भाजपा पहली बार भागीदारी कर रही थी। पार्टी ने चार सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, उसमें तीन सीटों पर जनता ने विजय श्री का आशीर्वाद दिया है। भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है।

आगरा के ISBT पर पीलीभीत डिपो की बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

स्नातक खंड में भी पार्टी तीन सीटों पर विजयी हुई है। यह परिणाम भाजपा सरकार की नीतियों में जनविश्वास और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी विजय की बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने भाजपा की नीतियों और संगठन के कार्यक्रमों से मतदाताओं को जोड़ा वह प्रशंसनीय है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उच्च सदन में पार्टी की भागीदारी जनता के आशीर्वाद से और सशक्त हुई है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की बधाई देते हुए अपेक्षा की कि वह शिक्षकों, स्नातकों सहित समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को उचित मंच पर रखते हुए राष्ट्रहित में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेंगे।

Exit mobile version