Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खून से पत्र लिखकर सीएम योगी से मांगी शाही मस्जिद ईदगाह में पूजा की इजाजत

shahi masjid idgah

मथुरा। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपने खून से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को पत्र लिखकर कृष्ण जन्मस्थान पर शाही मस्जिद ईदगाह ( Shahi Masjid Idgah) में ब्रजवासियों के साथ पूजा करने की इजाजत मांगी है।

उन्होंने मंगलवार को पत्र की प्रतिलिपि मीडिया को भी दी। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि यदि उन्हें जन्माष्टमी पर शाही मस्जिद ईदगाह ( Shahi Masjid Idgah) में पूजा करने की इजाजत नहीं दी जा सकती तो उन्हें इच्छा मृत्यु की इजाजत दी जानी चाहिए ।

उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि अभी तक जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जहां पूजा की जाती रही है, वास्तव में वह असली जन्मस्थान नही है, क्योंकि भगवान कृष्ण का जन्म वहां पर हुआ था जहां ईदगाह स्थित है।

निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, 12 श्रमिक मलबे के नीचे दबे

उन्होेंने मुख्यमंत्री को हनुमान का अवतार बताते हुए लिखा कि उक्त मामले में वे ही उनकी मदद कर सकते हैं।

शर्मा के इस प्रकार के अनुरोध काे स्थानीय अदालत पहले ही अस्वीकार कर चुकी है।

Exit mobile version