Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना…. गंगा दिवस पर कांग्रेस ने किया गंगा पूजन

गंगा पूजन

कांग्रेस ने किया गंगा पूजन

पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अन्त: सलिल स्वरूपा में प्रवाहित सरस्वती के तट पर कांग्रेस ने आज गंगा का पूजन कर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नदी घोषित होने की वर्षगांठ मनायी।

वर्ष 2009 में कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने पहली बार पश्चिम बंगाल के हल्दिया से प्रयागराज तक जल मार्ग के रास्ते यातायात और माल के आवागमन परियोजना की शुरूआत की थी और नैनी स्थित इसके टर्मिनल का निर्माण भी कराया गया था।

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी प्रेस की आजादी पर हमला : अमित शाह

चार नवम्बर कांग्रेस के लिए ऐतिहासक दिन था। चार नवम्बर 2009 में कांग्रेस सरकार में तत्कालीन प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह द्वारा गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया। इसी के साथ प्रयागराज से हल्दिया तक राष्ट्रीय जलमार्ग की घोषणा किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज हम कांग्रेसजन वर्तमान सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि राष्ट्रीय जलमार्ग के लिए जो भी परिवहन संबंधी सुविधाएं हो उपलब्ध कराकर और यहां से सुचारू ढंग से ट्रांसपोर्टेशन शुरू कराएं।

उन्होने सरकार से मांग करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को चाहिए कि शीघ्र इस मार्ग का संचालन करवाना शुरू करे और इससे होने वाली आय से गंगा को स्वच्छ करने एवं इसमें रहने वाले जीव जंतुओं के संरक्षण का कार्य करवाए।

Exit mobile version