• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब 70 साल के दादा-दादी भी पीएंगे पोलियो ड्रॉप, यह है बड़ी वजह

Writer D by Writer D
04/05/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Polio Drops

Polio Drops

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी। दो बूंद जिंदगी की। ये स्लोगन सुनते ही एक मासूम से बच्चे की पोलियो ड्रॉप (Polio Drops) पीती तस्वीर जहन में आती है, लेकिन हल्द्वानी में हज (Haj) जाने से पहले 70 साल के दादा-दादी को भी ये ड्रॉप (Polio Drops) पिलाई जाएगी। 12 मई को ड्रॉप पिलाने के साथ ही टीके भी लगाए जाने हैं।

दरअसल, सऊदी अरब ने हज यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए इस प्रमाणपत्र को अनिवार्य किया है। बड़े सामूहिक समारोह में पोलियो फैलने के खतरे से बचने के लिए सऊदी अरब ये सख्ती करता है। हर साल, दुनिया भर से लाखों मुसलमान हज के लिए मक्का में एकत्र होते हैं।

सभी वयस्क, सक्षम मुसलमान जीवन में कम से कम एक बार हज करना चाहते हैं। हज यात्रा एक कठिन यात्रा है। इसके लिए गर्म मौसम में लंबा सफर यात्रियों को तय करना पड़ता है। इसलिए इस यात्रा पर शारीरिक रूप से अनफिट और पहले से मौजूद चिकित्सा संबंधी समस्याओं वाले लोगों को अनुमति नहीं मिलती।

यात्रा की शुरुआत में ही पूरी तरह सेहतमंद होने का मेडिकल सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होता है। जिसमें यह लिखा होता है कि हज के लिए आए व्यक्ति को पोलियो ड्रॉप (Polio Drops) पिलाने के साथ ही उसे मेनिनजाइटिस और सीजनल इन्फ्लूएंजा की वैक्सीन लगाई गई है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि सभी हज यात्रियों की 12 मई को किदवई नगर स्थित मदरसा इस्तुलहक में मेडिकल जांच होगी। वहीं पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी और वैक्सीनेशन किया जाएगा।

उत्तराखंड राज्य हज समिति के पूर्व सदस्य व हज ट्रेनर जमीर अहमद ने बताया कि मक्का मदीना में कई देशों के मुस्लिम आते हैं। ऐसे में किसी देश के हज यात्री को अगर कोई बीमारी है तो वह दूसरे पर नहीं फैले इसके लिए पोलियो समेत अन्य टीकाकरण कराने के बाद उसका सर्टिफिकेट भी ले जाना अनिवार्य होता है।

कुमाऊं से 210 जाएंगे हज

हज के लिए कुमाऊं से करीब 210 लोगों को मक्का मदीना भेजा जाना है। जिसमें हल्द्वानी से करीब 173 लोग शामिल हैं। हज जाने वालों में 26 साल से लेकर 81 साल तक के लोग शामिल हैं। जाने से पहले इन यात्रियों की मेडिकल जांच की तैयारी हो गई है।

40 दिन सऊदी अरब में रहना होता है

हज के लिए मक्का-मदीना जाने वाले यात्री को करीब 40 दिन सऊदी अरब में रहना होता है। गर्मी के महीने जुलाई में होने के कारण ये यात्रा और कठिन हो जाती है। इसमें संक्रमण फैलने का खतरा भी अधिक रहता है। इसलिए पोलियो ड्रॉप के साथ हेपेटाइटिस बी, रैबीज और इंफ्लुएंजा जैसे टीके लगते हैं।

Tags: Haj Yatrahaj yatra guidelineshaldwani newspolico vaccinePolio DropsUttarakhand News
Previous Post

बुरे फंसे एल्विश यादव! ED ने इस मामले में दर्ज की FIR

Next Post

‘पहले रायबरेली तो जीत लो फिर….’, पूर्व चेस चैंपियन का राहुल गांधी पर तंज

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

बालों की सभी समस्याओं को करना चाहते हैं छूमंतर, आजमाए घर पर बने ये शैम्पू

21/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर : मुख्यमंत्री

20/03/2026
CM Yogi
Main Slider

बेमौसम बारिश को लेकर मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कर मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश

20/03/2026
UPTET
Main Slider

UPTET-2026 का ऐलान, जुलाई में तीन दिन होगी परीक्षा

20/03/2026
CM Dhami
राजनीति

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

20/03/2026
Next Post
Garry Kasparov

'पहले रायबरेली तो जीत लो फिर....', पूर्व चेस चैंपियन का राहुल गांधी पर तंज

यह भी पढ़ें

ganesh g

मुंबई के कंटेनमेंट जोन में गणपति का नहीं होगा सार्वजनिक विसर्जन

02/08/2020
Dandruff

डैंड्रफ से निजात दिलाएंगे ये आसान नुस्खें

13/03/2026
onion besan curry

लंच में बनाएं टेस्टी बेसन प्याज की सब्जी

09/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version