• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPTET-2026 का ऐलान, जुलाई में तीन दिन होगी परीक्षा

Writer D by Writer D
20/03/2026
in Main Slider, शिक्षा
0
UPTET

UPTET

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आयोग की वेबसाइट पर 20 मार्च 2026 से विज्ञापन उपलब्ध करा दिया गया है। इस बार की परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) दोनों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार शिक्षा क्षेत्र में सुधार और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में UPTET-2026 को समयबद्ध तरीके से आयोजित कर प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को गति देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और अभ्यर्थी हितैषी बनाने के उद्देश्य से इस बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है। अब अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर पूरा करना होगा, उसके बाद ही वे UPTET-2026 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस व्यवस्था से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।

उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होकर 26 अप्रैल 2026 तक चलेगी। वहीं अभ्यर्थियों को 1 मई 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन और शुल्क संबंधित समस्याओं के समाधान का अवसर दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है। आयोग का फोकस योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति से प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

Tags: uptet
Previous Post

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Next Post

बेमौसम बारिश को लेकर मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कर मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

06/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

06/10/2026
Next Post
CM Yogi

बेमौसम बारिश को लेकर मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कर मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश

यह भी पढ़ें

chanki pandey

चंकी पांडे ने कहा- मूवी देखने के लिए बुक कर लूंगा प्राइवेट थिएटर

04/09/2020
Bumper recruitment for 1,213 posts in AVNL

युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

16/08/2023
Corona

देश में कोरोना के 2.76 लाख के पार नए मामले, 3.69 लाख से अधिक लोग रोगमुक्त

20/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version