• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुहांसे छोड़ गए है फेस पर निशान, तो ऐसे करें दूर

Writer D by Writer D
19/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Pimples

Pimples

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चहरे पर मुंहासे अर्थात पिंपल्स (Pimples) होना आम बात हैं जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। स्किन पर हुए ये मुंहासे दर्द तो देते ही हैं लेकिन इसी के साथ ही सुंदरता में भी कमी लाने का काम करते हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि मुंहासे ठीक हो जाने के बाद स्किन पर दाग (Scars) छोड़ जाते हैं जो चेहरे की सुंदरता खराब करते हैं। मुंहासों के दाग-धब्बे को कम करने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट की मदद लेती हैं जो महंगे होने के साथ ही इतने प्रभावी साबित नहीं होते हैं। इन दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आपको जरूरत होती हैं प्राकृतिक चीजों की जो स्किन को अंदरूनी पोषण प्रदान करते हुए बेदाग स्किन पाने में आपकी मदद करें। आइए जानते हैं ऐसे नुस्खों के बारे में…

ऑरेंज पील पाउडर

संतरा विटामिन C का प्रमुख स्रोत है। सेहत के साथ-साथ ये स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सिट्रिक एसिड दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। संतरे के छिलके का पाउडर का बनाकर इसे शहद के साथ मिलाकर दाग वाली जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे हर एक दिन छोड़कर लगाने से फायदा होगा।

बेसन

त्वचा का पीएच लेवल बनाए रखने व त्वचा साफ करने के लिए बेसन काफी उपयोगी है। मुंहासों के दाग-धब्बे हटाने के इस उपाय के लिए 1 चम्मच बेसन, गुलाब जल व आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगाएं और सूखने के बाद सामान्य पानी से धो लें। बेहतर परिणाम के लिए एक दिन छोड़कर इस उपाय को अपनाएं।

नारियल का तेल

नारिलय में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लामेट्री गुण होते हैं जो जो स्किन की ज्यादातर दिक्कतों को ठीक कर देते हैं। इसमें विटामिन A और K भी होता है जो स्किन में जलन की समस्या दूर करता है। दाग वाली जगह पर नारियल का तेल लगाकर पूरी रात छोड़ दें और अगले दिन सुबह पानी से चेहरा धो लें। इसे आप हर दिन लगा सकते हैं।


फ्रूट मास्क

अगर मुंहासों के दाग अधिक डार्क हैं तो उसके लिए फ्रूट मास्क अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए पपीता का पल्प लें और उसमें टमाटर का पल्प मिक्स कर दें। आप चाहें तो इसमें ऑरेंज का भी पल्प मिक्स कर सकती हैं। अब इस फेस पैक को रोजाना अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें। वहीं जब भी आपके चेहरे पर पिंपल्स आ जाए तो उसे हाथ लगाने से बचें। इससे एक्ने इंफेक्शन हो सकता है।

एलोवेरा

एलोवेरा भी स्किन से जुड़ी सारी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन इंफेक्शन की समस्या को दूर करते हैं। ये स्किन की जलन को दूर कर ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। ये मुंहासों के दाग को दूर करने में भी असरदार हैं। अगर आपके घर एलोवेरा का पौधा है तो आप सीधे इसका जेल निकालकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर रात भर लगाकर छोड़ दें और सुबह उठकर धो लें।

टी ट्री ऑयल

मुंहासे वाली त्वचा के लिए टी ट्री ऑयल सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए टी ट्री ऑयल की तीन से चार बूंदें और नारियल या बादाम का तेल लें। एक बाउल लें। इसमें टी ट्री ऑयल को कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब, इसे प्रभावित जगहों पर समान रूप से अपने चेहरे पर लगाएं। इसे धोने से पहले रात भर या कम से कम एक या दो घंटे के लिए रखें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा स्किन को एक्सफोलिएट करता है। ये ब्लीचिंग का भी काम करता है। हर दिन इसके इस्तेमाल से बंद पोर्स खुल सकते हैं। बेकिंग सोडा मुंहासों के दाग-धब्बे दूर करता है। पानी में बेकिंग सोडा डालकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। 10-15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

Tags: beauty hacksBeauty tipshome remedies to treat acne scarsSkin Care
Previous Post

बालों पर लगाएं होममेड कंडीशनर, जानें बनाने का तरीका

Next Post

ब्लैक बॉक्स खराब नहीं हो सकता… अब अजित पवार के बेटे ने भी उठाए सवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
Thermos
धर्म

चाय के थर्मस से आ रही बदबू, तो इन टिप्स से करें दूर

01/05/2026
Dark Underarms
फैशन/शैली

काले अंडरआर्म्स पर करें इस चीज का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

01/05/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों पर हो रही है झाइयां, इनसे करें इन्हें दूर

01/05/2026
Bajra Meethi Mathri
फैशन/शैली

शाम को स्नैक्स में बनाएं ये टेस्टी डिश

01/05/2026
Next Post
Ajit Pawar

ब्लैक बॉक्स खराब नहीं हो सकता... अब अजित पवार के बेटे ने भी उठाए सवाल

यह भी पढ़ें

farmer leader hanan mulla

आज की बैठक स्थगित, सरकार के प्रस्ताव के बाद होगा फैसला : हनन मुल्ला

09/12/2020
sara khan

फेमस टीवी शो ‘बिदाई’ की एक्ट्रेस सारा खान कोरोना पॉजिटिव, किया होम क्वारंटाइन

11/09/2020
CM Vishnu Dev Sai

तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ: मुख्यमंत्री साय

29/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version