• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Pitru Paksha: महिलाएं भी कर सकती हैं श्राद्ध कर्म, इन नियमों का करें पालन

Writer D by Writer D
02/10/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Pitru Paksha

Pitru Paksha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष (Pitru Paksha) की शुरुआत हो चुकी है, यह 14 अक्टूबर तक रहेगा। पितृ पक्ष में सही तिथि पर पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किया जाता है। श्राद्ध कर्म से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर परिवार को अपना आशीर्वाद देते हैं।

माना जाता है कि पितृ पक्ष (Pitru Paksha) में पूर्वज पितृ लोक से धरती पर आते हैं और जब परिवार श्राद्ध कर्म करते हैं तो प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं और फिर लौट जाते हैं। अधिकांश घरों में केवल पुरुष ही श्राद्ध कर्म करते हैं, लेकिन क्या महिलाएं भी श्राद्ध कर्म कर सकती हैं या नहीं? क्या स्त्रियों द्वारा किया गया श्राद्ध पितरों को स्वीकार होता है? गरुड़ पुराण में इस बारे में विस्तार से बताया गया है।

महिलाएं भी कर सकती हैं श्राद्ध कर्म?

गरुण पुराण के अनुसार, श्राद्ध कर्म केवल घर के पुरुष ही कर सकते हैं। महिलाओं के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं बताया गया है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, महिलाएं पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म कार्य नहीं कर सकती हैं। यदि घर में कोई पुरुष न हो तो कुल का कोई अन्य पुरुष या कोई ब्राह्मण श्राद्ध और तर्पण कर सकता है। घर की महिलाएं ब्राह्मणों को भोजन कराने का कार्य कर सकती हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार

कुछ विशेष परिस्थितियों में कन्याएं भी श्राद्ध कर सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विशेष परिस्थिति आने पर कन्याएं श्राद्ध कर सकती हैं। माता सीता ने भी अपने पितरों का श्राद्ध किया था। एक पौराणिक कथा में यह बताया गया है कि जब भगवान राम, सीता जी के साथ पिता दशरथ का श्राद्ध करने गया धाम पहुंचे थे, उस समय भगवान राम श्राद्ध की सामग्री लेने के लिए चले गए। उसी दौरान राजा दशरथ की आत्मा ने पिंडदान की मांग की, जिसके बाद माता सीता ने फाल्गु नदी, गायस केतकी के फूल और वट वृक्ष को साक्षी मानकर श्राद्ध किया था।

इन नियमों का करें पालन

>> पितरों का श्राद्ध सही तिथि पर ही करना चाहिए। अगर किसी कारण से आपको तिथि याद नहीं है तो सर्वपितृ अमावस्या के दिन भूले हुए पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है।

>> श्राद्ध में सफेद रंग का महत्व होता है। नहाने के बाद श्राद्ध पक्ष में सफेद कपड़े पहने।

>> श्राद्ध सामग्री में कुश रोली, सिन्दूर, चावल, जनेऊ, काले तिल और गंगाजल जैसी जरूर रखें।

>> श्राद्ध कर्म करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार दक्षिणा भी दें।

Tags: pitru pakshaPitru Paksha 2023Pitru Paksha datepitru paksha niyampitru paksha rules
Previous Post

मुठभेड़ में 07 लुटेरे गिरफ्तार, बैंक कर्मचारियों से लूटे गए डेढ़ लाख बरामद

Next Post

इस महीने लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, जानें सूतक काल का समय

Writer D

Writer D

Related Posts

Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Mosquitoes
फैशन/शैली

मच्छरों की भिनभिनाहट से है परेशान, छुटकारा दिलाएगी ये चीजें

01/07/2026
धर्म

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

01/07/2026
mole
धर्म

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

01/07/2026
blackness of Neck
फैशन/शैली

गर्दन का कालापन इन तरीकों से करें दूर

01/07/2026
Next Post
Surya Grahan

इस महीने लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, जानें सूतक काल का समय

यह भी पढ़ें

arrested

छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

05/08/2021
Liquor

मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, 24 और 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें

23/12/2023
dr. banal murder case

डॉ. बंसल हत्याकांड: फ्रैक्चर गैंग का शार्प शूटर को STF ने दबोचा, एडमिशन माफिया ने दी थी सुपारी

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version