• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुठभेड़ में 07 लुटेरे गिरफ्तार, बैंक कर्मचारियों से लूटे गए डेढ़ लाख बरामद

Writer D by Writer D
02/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Encounter

Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत पुलिस ने मुठभेड़ (Encounter) के दौरान सात लुटेरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से बैंक कर्मचारियों से लूटी गई करीब डेढ़ लाख की रकम, दो तमंचे व दो मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आज यहां प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि 26 सितंबर को थाना रमाला पर वादी विकास पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी कस्बा बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर ने सूचना दी थी कि अज्ञात बदमाशों ने उसके व उसके साथी कुलदीप कुमार से 1.98 लाख रुपये व दोनों के मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल लूटकर भाग गये। इस बाबत तहरीर के आधार पर थाना रमाला पर लूट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकदमें की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य के आधार पर रिजवान पुत्र महबूब अली निवासी ग्राम असारा बागपत, मुस्कान पुत्र इलियास, साहिल पुत्र जमशेद, शाहरुख पुत्र शेरजान निवासीगण ग्राम किरठल बागपत, साकिर पुत्र वकील, लुकमान पुत्र जमील व वकील निवासीगण ग्राम असारा बागपत के नाम प्रकाश में आये थे।रविवार को पुलिस की ओर से जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने व लुटेरों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना रमाला पुलिस व सर्विलांस सैल की संयुक्त टीम द्वारा थाने के लूट का अनावरण करते हुए शातिर 07 लुटेरें अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचे, 04 जिन्दा कारतूस, 02 मोटरसाईकिल तथा लूटे हुए 1,57,700 रुपये व 01 बैग जिसमें बंधन बैंक से सम्बन्धित कागजात बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक अभियुक्त शाहरुख घायल हो गया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बंधन बैंक के कर्मचारी जो जगह-जगह से रूपयों का कलेक्शन करते हैं और हमारे एरिया से बंधन बैंक कांधला ले जाते है, हम सभी ने मिलकर उनको लूटने की योजना बनायी और काफी दिनों तक उनकी रैकी की। इसके बाद 26 सितंबर को वकील, साकिर और लुकमान ने रैकी के दौरान बताया कि आज उनके पास काफी रुपये है तो वे चारों मुस्कान, रिजवान, साहिल व शाहरुख ने 02 मोटरसाईकिलों पर सवार होकर लूट के इरादे से बंधन बैंक के दोनों कर्मचारियों को असारा एलम रजवाहे की पटरी पर दिन में करीब 3 बजे तमंचे दिखाकर रोक लिया और तमंचो का भय दिखाकर उनके पास से 02 बैग व 02 मोबाईल फोन लूट लिये। लूटे हुए बैग के रुपये गिने तो उनमें कुल 01 लाख 98 हजार रूपये निकले, जो उन्होंने आपस में बांट लिए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रमाला थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में मुस्कान, रिजवान, साहिल को मेडिकल के लिए सीएचसी बडौत ले जाते समय मौके का फायदा उठाकर उपनिरीक्षक शिवकुमार की सर्विस पिस्टल को छीनकर पुलिस कस्टडी से भागा तथा पुलिस पार्टी पर छीनी हुई पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए बाद पुलिस मुठभेड में शाहरुख को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से उपनिरीक्षक से छीनी गयी सर्विस पिस्टल तथा फायर किये गये 02 खोखा कारतूस व 06 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Tags: baghpat newscrime news
Previous Post

तीन किसानों ने की आत्महत्या, मचा हडकंप

Next Post

Pitru Paksha: महिलाएं भी कर सकती हैं श्राद्ध कर्म, इन नियमों का करें पालन

Writer D

Writer D

Related Posts

Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Next Post
Pitru Paksha

Pitru Paksha: महिलाएं भी कर सकती हैं श्राद्ध कर्म, इन नियमों का करें पालन

यह भी पढ़ें

Pooja Hegde shared a stunning photo, praising the co-actors

पूजा हेगड़े ने साझा की शानदार फोटो, को-एक्टर्स की जमकर तारीफ

28/05/2021
DRDO's anti-covid drug

DRDO की एंटी कोविड दवा को मिली मंजूरी, 11-12 मई से होगी उपलब्ध

09/05/2021
Madonna

सिंगर मैडोना ICU में एडमिट, इस बीमारी से हुईं ग्रसित

01/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version