• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन की शुरुआत के साथ ही घर में लगाएं ये पौधे, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

Writer D by Writer D
30/06/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
shiva

Shami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आने वाली 04 जुलाई से सावन (Sawan) के पवित्र महीने की शुरुआत होने जा रही हैं जो कि 31 अगस्त तक रहेगा। यह महीना भोलेनाथ को समर्पित होता हैं जहां शिव की भक्ति करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया जाता हैं। इसी के साथ इस महीने में घर पर पौधे लगाना भी शुभ माना गया हैं जो हारियाली लाने के साथ ही सकारात्मकता का प्रवाह करते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप भी इस महीने में अपने घर में कई पौधे लगा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे पौधों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें सावन (Sawan) के महीने में घर पर जरूर लगाने चाहिए। ये पौधे मानसिक शांति के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी आगमन करते हैं। आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में…

तुलसी

घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप सावन के महीने में घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए सावन के महीने में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।

धतूरा

आप सावन (Sawan) के महीने में धतूरे का पौधा लगा सकते हैं। धतूरा भगवान शिव को प्रसाद माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस पौधे में स्वंय शिव जी का वास होता है। आप मंगलवार और रविवार को धतूरे का पौधा लगा सकते हैं। सावन के महीने में इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन और संपत्ति में वृद्धि होने लगती है।

पारिजात

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पारिजात को बेहद शुभ माना गया है। जिस घर में पारिजात के फूल होते हैं वहां हमेशा शांति और समृद्धि का निवास होता है। ये चमकारी फूल सिर्फ रात में ही खिलते हैं और सुबह अपने आप पेड़ से टूटकर गिर जाते हैं। यह वृक्ष जिस भी घर-आंगन में होता है, वहां हमेशा शांति-समृद्धि बनी रहती है। इसके फूल तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भरने की क्षमता रखते हैं।

केला

घर में केले का पेड़ लगाना बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ये नकारात्मकता को दूर करता है। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। केले के पौधे की गुरुवार को पूजा की जाती है। इस पौधे की पूजा करने से भगवान विष्णु का आर्शीवाद आप पर सदा बना रहता है। मान्यता है कि तुलसी और केले का पौधा कभी भी साथ में नहीं लगाना चाहिए। यदि फिर भी किसी कारणवश आपको इन दोनों पौधे को साथ में लगाना पड़ रहा है तो आप मेन गेट के बाई और तुलसी और दाई और केले का पौधा लगा सकते हैं।

चंपा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन (Sawan) के महीने में चंपा का पौधा लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस पौधे को आप घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। मान्यता है कि इस पौधे को घऱ में लगाने से परिवार में कलह-कलेश नहीं होता और चारों तरफ से लाभ मिलता है।

 

बेल पत्र

सावन (Sawan) महीने में शिवलिंग पर भगवान शिव को बेल पत्र भी चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव को बेल पत्र बहुत ही प्रिय होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप इस महीने में बेल पत्र का पौधा घर में लगा सकते हैं। इससे आपके घर के वास्तु दोष भी खत्म होते हैं। ऐसा माना जाता है जिस घर में बेल पत्र का पौधा हो, वहां कभी भी पैसों की समस्या नहीं आती। मां लक्ष्मी भी सदैव आपने कृपा बनाकर रखती हैं।

कनेर

कनेर की तीन तरह की प्रजातियां होती है। एक सपेद कनेर, दूसरी लाल कनेर और तीसरी पीले कनेर। कनेर के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। देवी लक्ष्मी को सफेद कनेर के फूल चढ़ाए जाते हैं। पीले रंग के फूल भगवान विष्णु को प्रिय होते हैं।

शमी

सावन (Sawan) के मौसम में आप शमी का पौधा भी लगा सकते हैं। इसकी पूजा करने से आपको शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। साथ में सदैव आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindilord shivaplants in sawanSawan 2023sawan special
Previous Post

सावन में की गई ये गलतियां कर सकती है महादेव को नाराज, रखें इन बातों का ध्यान

Next Post

व्रत में फलाहार में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर

Writer D

Writer D

Related Posts

hands
फैशन/शैली

हाथों पर हो रही है झाइयां, इनसे करें इन्हें दूर

01/05/2026
Bajra Meethi Mathri
फैशन/शैली

शाम को स्नैक्स में बनाएं ये टेस्टी डिश

01/05/2026
Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री, बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर

30/04/2026
CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
Next Post
Paneer Kheer

व्रत में फलाहार में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर

यह भी पढ़ें

Ram

रामोत्सव 2024: 22 जनवरी को घर-घर जलेगी राम ज्योति

06/01/2024
ear pain problem

कानों से जुड़ी छोटी से छोटी समस्या बन सकती है बड़ी परेशानी की वजह

13/06/2021
Hunter 350 vs Honda CB350RS: क्रूजर में कौन सी बाइक है ज्यादा किफायती और दमदार; खरीदने से पहले जान लें अंतर

Hunter 350 vs CB350RS: दम, किफायत और फीचर्स का मुकाबला

05/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version