• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘प्लीज वतन वापसी करा दीजिए’, ईरान में फंसे 5 भारतीयों ने मोदी से हाथ जोड़कर की विनती

अंकित ने वीडियो मैसेज में बताया, हम लोगों को एक झूठे केस में फंसाया गया था। निर्दोष होने के बावजूद हम 400 दिन जेल में कैद थे।

Desk by Desk
16/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय
0
वीडियो मैसेज- 'हम लोगों को एक झूठे केस में फंसाया गया था। निर्दोष होने के बावजूद हम 400 दिन जेल में कैद थे।'

वीडियो मैसेज- 'हम लोगों को एक झूठे केस में फंसाया गया था। निर्दोष होने के बावजूद हम 400 दिन जेल में कैद थे।'

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली. ईरान में फंसे 5 भारतीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक वीडियो मैसेज भेजकर हाथ जोड़कर विनती की है कि हमारी वतन वापसी करा दीजिये। उन लोगों का आरोप है कि झूठे केस में फंसाकर उन्हें 400 दिन जेल में रखा गया।

बता दें कि मुंबई के 28 वर्षीय अंकित येनपुरे, 26 वर्षीय एम वर्लीकर), पटना के 21 वर्षीय प्रणव तिवारी, दिल्ली के नवीन सिंह और चेन्नई के 31 वर्षीय तमीह सेल्वन मर्चेंट नेवी जॉइन करने के लिए 2019 में ईरान गए थे। फरवरी 2020 में जब ये ओमान से जहाज में रवाना हुए तो अनजाने में समुद्री ड्रग्स रैकेट में फंस गए। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

तीन दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेगी प्रियंका, चुनावी तैयारियों पर करेंगी चर्चा

अंकित ने वीडियो मैसेज में बताया

ये वीडियो हम हमारी वतन वापसी के लिए बना रहे हैं। ये वीडियो ईरान के चाबहार से बनाया जा रहा है, जहां हिंदुस्तान ने 200 मिलियन डॉलर का पोर्ट प्रोजेक्ट किया था। यहां पर हम पिछले 400 दिन से फंसे हैं। हम लोगों को एक झूठे केस में फंसाया गया था। हमारे एजेंट की वजह से हम इस झूठे केस में फंस गए। निर्दोष होने के बावजूद हम 400 दिन जेल में कैद थे। 9 मार्च 2021 को हम लोगों को रिहा कर दिया गया। हम करप्ट नहीं थे, न हमने कोई गलत काम किया। यहां पर भी अपने हिंदुस्तान का नाम बरकरार रखा।’

अंकित ने प्रधानमंत्री से कहा है, ‘रिहा करने के बाद भी ईरानी अधिकारियों ने हमें पासपोर्ट नहीं दिए और न ही कोई आइडेंटिफिकेशन डॉक्युमेंट दिए। हम लोगों की हालत जानवरों की तरह हो गई है। हम गलियों की ठोकर खा रहे हैं। हमारे पास पैसे भी नहीं हैं। कम्युनिकेशन के लिए हमने लोगों से मदद मांगी, तब जाकर मिली। हम सबकी जान को खतरा है। हमारे साथ कुछ भी हो सकता है।’

वीडियो मैसेज से भारतीयों ने प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अपील की है कि उनकी वतन वापसी कराई जाए। मोदी जी प्लीज आप ईरान सरकार से संपर्क करके या तेहरान स्थित इंडियन एंबेसी को बोलकर हमारी वतन वापसी करवा दीजिए। जय हिंद, धन्यवाद।

बेटी आथिया, क्रिकेटर के एल राहुल की अफेयर पर खुलकर बोले- सुनील शेट्टी

परिजन पीएम और विदेश मंत्रालय को लिख चुके हैं खत

इन सभी के परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय को खत लिखा है, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिल सकी है। अंकित के पिता ने कहा कि इन बच्चों के सपने तबाह हो गए, इन्हें जेल में रखा गया। उन्हें भारत में परिवारों से दूर रखा गया है।

Tags: 5 Indians stranded in IranAnkit YenpureChennaidelhiIranM VarlikarMarine drugs racketmumbaiNaveen SinghOmanpatnaPranav Tiwariprime minister narendra modirequest to return homeTamih Selvan Merchant Navy JoinVideo Messageईरान में फंसे 5 भारतीयप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीवतन वापसी की विनतीवीडियो मैसेजसमुद्री ड्रग्स रैकेट
Previous Post

मैं खुद शिव भक्त हूं, लेकिन संक्रमण को रोकना हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य : पुष्कर धामी

Next Post

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
उत्तराखंड

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 108\.84 करोड़ की 15 योजनाओं का शिलान्यास

24/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
Next Post
Transfer

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

shailendra yadav

सपा नेता ने ‘अखिलेश को ताज दिलाएंगे’ गाने पर बालाओं संग लगाएं ठुमके

03/06/2021
Petra Kvitová

पेत्रा क्वितोवा को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में किया प्रवेश

09/10/2020
akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने रामपुर से साइकिल यात्रा की शुरुआत कर 2022 चुनाव का किया आगाज़

13/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version