Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की दी बधाई

Uttar Pradesh Foundation Day

Uttar Pradesh Foundation Day

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की जनता को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस (Uttar Pradesh Foundation Day) की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस (Uttar Pradesh Foundation Day) पर राज्य के निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सर्वाधिक जनसंख्या वाला यह राज्य संस्कृति, साहित्य, कला, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन के आदर्श प्रस्तुत करता रहा है। मैं उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली और परिश्रमी निवासियों के स्वर्णिम भविष्य की मंगल कामना करती हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है उत्तर प्रदेश दिवस पर यहां के लोगों को ढेरों शुभकामनाएं। बीते कुछ वर्षों में राज्य के विकास ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उत्तर प्रदेश के लोगों ने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम की है। मैं देश की प्रगति में अहम योगदान दे रहे इस प्रदेश की निरंतर समृद्धि की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश दिवस: जानें पहले किस नाम से जाना जाता था उत्तर प्रदेश

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस की बधाई। इसके गौरवशाली इतिहास, समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और स्थापत्य चमत्कारों ने राज्य को भारत के जीवंत मानचित्र पर गौरव का एक अनूठा स्थान दिया है।

Exit mobile version